×

आज है नराली पूर्णिमा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन की संपूर्ण विधि

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद ही खास माना जाता है वही धार्मिक और शास्त्रों के अनुसार मछुआरा समुदाय के लिए नराली पूर्णिमा का विशेष महतव होता है वही हर वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को नराली पूर्णिमा का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है धर्म पंचांग के अनुसार इस साल नराली पूर्णिमा आज यानी 12 अगस्त दिन शुक्रवार को मनाई जा रही है आपको बता दें कि नराली पूर्णिमा के दिन लोग व्रत करते हैं और भगवान वरुण देव की विधिवत पूजा आराधना करते हैं।

इस दिन पूजा के समय भगवान को नारियल अर्पित किया जाता है इसी कारण इस पूर्णिमा तिथि को नराली पूर्णिमा या फिर नारियल पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है आपको बता दें कि यह त्योहार महाराष्ट्र और कोंकणी क्षेत्र के अलावा गोवा, गुजरात के समुद्र तटीय क्षेत्रों में भी नराली पूर्णिमा को बेहद ही खास अंदाज में मनाया जाता है तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा नराली पूर्णिमा से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं और साथ ही इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि के बारे में भी आपको बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

जानिए नराली पूर्णिमा का मुहूर्त-
श्रावण मास पूर्णिमा आंरभ- 11 अगस्त 2022 सुबह 10ः 38 दिन गुरुवार
श्रावण मास पूर्णिमा समाप्त- 12 अगस्त 2022 दिन शुक्रवार को सुबह 7ः05 बजे तक
सूर्योदय- 12 अगस्त 2022 06ः05 सुबह
सूर्यास्त- 12 अगस्त 2022 06ः58 शाम 

पूजन की संपूर्ण विधि-
आपको बता दें कि नराली पूर्णिमा का दिन मछुआरा समुदाय के लिए बेहद ही खास होता है नराली पूर्णिमा के दिन भगवान श्री वरुण देव की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है इस दिन लोग फलाहारी व्रत उपवास करते हैं और भगवान वरुण देव और समुद्र देव की पूजा करते हैं उन्हें नारियल अर्पित किया जाता है

ऐसा करने से समुद्र देव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं इस दिन व्रत रखने और पूजन करने से वरुण देव समुद्र में होने वाली अप्रिय घटना से अपने भक्तों को बचाते हैं श्रावण मास में पड़ने के कारण ही इस दिन भगवान शिव शंकर की भी विधिवत पूजा की जाती है ऐसा करने से शिव और वरुण देव का आर्शीवाद और कृपा भक्तों को प्राप्त हो जाती है और जीवन में आने वाली परेशानियां हमेशा दूर रहती है।