×

सीता नवमी पर सिंदूर का उपाय पूरी कर सकता है आपकी हर मनोकामना

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन सीता नवमी का पर्व मनाया जाता है इस दिन मां सीता का जन्म हुआ था शास्त्रों के अनुसार मां सीता धरती से प्रकट हुई थी। आज के दिन मा सीता की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है शास्त्रों के अनुसार सीता नवमी राम नवमी के लगभग एक महीने बाद मनाई जाती है ​

जनक की पुत्री मां सीता को जानकी के नाम से भी जाना जाता है इस दिन को जानकी जयंती भी कहते हैं।  इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं घर में मां सीता और प्रभु राम की पूजा अर्चना की जाती है इस दिन कुछ उपायों को करने से व्यक्ति की समस्त समयाएं दूर होती है तो आज हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

अगर आपकी कोई मनोकामना है तो उसकी पूर्ति के लिए आज हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी की मूर्ति से सिंदूर लेकर माता सीता के चरणों में अर्पित कर दें ये कार्य दिन में तीन बार करना है साथ ही तीन बार अपनी मनोकामना सीता माता के समक्ष रखें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं दूर होंगी और जीवन में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो सीता नवमी के दिन भगवान श्रीराम के मंदिर में जा कर केसरियां रंग का झंडा लगाएं। साथ ही मां सीता और भगवान श्रीराम को पीले रंग के वस्त्र, पीले फूलों की माला अर्पित करें और पीले चावल का भोग लगाएं। भगवान श्रीराम के मंत्रों का जाप करें ऐसा करने से भगवान राम, सीता माता और हनुमान जी प्रसन्न होकर कृपा बरसाते हैं और धन की समस्याएं दूर होती है। 

इस दिन विधि विधान से माता सीता और भगवान राम की पूजा करें। इस दिन जानकी स्तोत्र और राम स्तुति का पाठ करने से लाभ होता है साथ ही इस दिन सुंदरकांड का पाठ भी विशेष फलदायी है पूजा समापन के समय भगवान राम से सारी बाधाएं दूर करने की प्रार्थना करें। इससे सभी बाधाओं से छुटकारा मिलेगा।