×

बेहद खास संयोग में मनेगी वट सावित्री व्रत और सोमवती अमावस्या, ये पूजन विधि है सर्वोत्तम फलदायी

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: व्रत त्योहारों को हिंदू धर्म में बेहद ही खास माना जाता है, वही इस साल 30 मई को वट सावित्री का व्रत किया जाएगा। इसी दिन सोमवती अमावस्या का भी व्रत किया जाएगा। सोमवार के दिन पढ़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले व्रतों में वट सावित्री व्रत की महत्ता अधिक है इसमें सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट वृक्ष की पूजा करती है बरगद की आयु के समान ही अपने पति की आयु प्राप्त करने की कामना करती है उत्तर भारत में यह व्रत बरगदाही व्रत के नाम से भी जाना जाता है। 

इस बार बन रहा है यह संयोग—
इस बार वट सावित्री व्रत के दिन ही सोमवती अमावस्या व्रत का संयोग बन रहा है दोनों व्रतों में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है ऐसे में इस संयोग में व्रत का फल कि गुना बढ़ जाता है। 

वट सावित्री व्रत— सोमवार , 30 मई 2022

अमावस्या तिथि से आरंभ— 29 मई 2022 दोपहर 2:54 बजे से

अमावस्या तिथि की समाप्ति— 20 मई 2022 को शाम 4:59 बजे तक

वट सावित्री व्रत पूजन विधि—
वट सावित्री का व्रत रखने वाली महिलाएं बरगद के पेड़ पर कलावा बांधकर तीन बार परिक्रमा करती है सिंदूर और रोली से तिलक लगाकर पेड़ की पूजा करती हैं बरगद के पेड़ पर देवी देवताओं का वास होता है इसलिए बरगद पेड़ की पूजा करने पर अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान प्राप्त होता है इस दिन बरगद के पेड़ को सींचा जाता है उसके चारों ओर श्रद्धा भाव से परिक्रमा की जाती है सुहागिन औरतें सिंदूर रोली का तिलक लगाती है बरगद के पेड़ के पास घी के दीपक जला कर, विधि विधान से पूजा अर्चना करके अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थनी करती है अपने घर की सुख समृद्धि के लिए इस व्रत का पालन करती है। 

महिलाएं इस दिन घर से दो टोकरी लेकर चलती हैं एक में ब्रह्मा और वट सावित्री की प्रतिमा, दूसरी टोकरी में सत्यवान और सावित्री की प्रतिमा रखती हैं इसको ले जाकर बरगद के पेड़ के नीचे रखकर बरगद के पेड़ की पूजा करती है 108 बार परिक्रमा करके मूंगफली के 108 दाने बरगद के समीप समर्पित करती है सुहागिन महिलाएं बरगद पेड़ पर श्रृंगार का सामान चढ़ाती हैं और पति के दीर्घायु होने का कामना करती है।