×

आज सिंह संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हिंदू धर्म में व्रत त्योहारों को बेहद ही खास माना जाता है वही आज यानी 17 अगस्त दिन बुधवार को सिंह संक्रांति मनाई जा रही है ज्योतिष अनुसार सूर्य कक राशि से निकलकर सिंह में एक महीने के लिए विराजमान होता है इसे ही सिंह संक्रांति के नाम से जाना जाता है पूरे साल में कुल 12 संक्रांति पड़ती है जिस राशि मे सूर्य प्रवेश करते हैं उस दिन को उस दिन को उस राशि के नाम पर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है

पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास में सिंह संक्रांति मनाई जाती है इस विशेष दिन पर स्नान दान का विशेष महत्व होता है कहा जाता है कि आज यानी सिंह संक्रांति के पवित्र दिन पर घी का सेवन करना लाभकारी होता है ऐसा करने बुद्धि तीव्र होती है और आरोग्य का आशीर्वाद सूर्यदेव से प्राप्त होता है तो आज हम आपको सिंह संक्रंाति का मुहूर्त और दान के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

जानिए शुभ मुहूर्त-
आज यानी सिंह संक्रांति पर सूर्यदेव, भगवान श्री विष्णु और नरसिंह देवता की विधिवत पूजा अर्चना करने का विधान होता है इस दिन सूर्यदेव अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करते है इसलिए सिंह संक्रांति मनाई जाती है। 

सिंह संक्रांति पर दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन दान करना आम दिनों की तुलना में बेहद ही पुण्यकारी होता है इस दिन जरूरतमंदों और गरीबों को वस्त्र, कंबल, अनाज, घी, गेंहू का दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है

इससे भगवान श्री विष्णु और सूर्य देवता का आशीर्वाद भक्तों को प्राप्त होता है कहा जाता है कि आज यानी सिंह संक्रांति पर घी खाने से कफ, वात और पितृदोष से छुटकारा प्रापत होता है मान्यता है कि आज के दिन जो लोग घी का सेवन नहीं करते हैं वे अगले जन्म में घोंघा के रूप में जन्म लेते हैं।