×

Varun Dhawan Wedding: शादी में खुद का डिजाइन किया हुआ डिजाइनर लहंगा पहनेंगी वरूण धवन की होने वाली दुल्हनियां नताशा

 

इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरूण धवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस वक्त की आई ताजा खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेता वरूण धवन जल्द ही शादी करने वाली है। खबरों के अनुसार वरूण धवन और नताशा दलाल इसी 24 जनवरी को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है। दोनों के घर में शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। सिर्फ इतना ही नहीं इन दोनों की शादी का मन्यू भी तय कर दिया गया है। वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी अलीबाग में होने वाली है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही इस स्टार कपल के फैंस के बीच इनकी शादी को लेकर खूब चर्चाएं चल रही है। वरुण धवन और नताशा दलाल की शाही शादी पर हर किसी की नजर बनी हुई है। वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी का कार्यक्रम करीब पांच दिनों तक चलने वाला है। वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी में सिर्फ परिवार के लोग और खास दोस्तों स​हित करीब 200 लोगों के शामिल होने की खबरें सामने आई है। वहीं वरूण की मंगेतर और होने वाली दुल्हनियां नताशा दलाल ने अपनी शादी के लिए तैयारी में जुट चुकी है। उन्होंने एक खास शादी का जोड़ा चुन लिया है। वो अपनी शादी में किसी और का डिजाइन किया हुआ नहीं बल्कि खुद अपने द्वारा डिजायन किया हुआ ब्राइडल लहंगा पहनने वाली है। खबरों के अनुसार नताशा दलाल खुद एक मशहूर फैशन डिजाइनर है। तो ऐसे में वो खुद के डिजाइन किए हुए ड्रेस पहनने वाली हैं। उन्होंने इससे पहले कई दुल्हनों के लिए शादी का जोड़ा तैयार किया है।

Master Collection: बॉक्स आफिस पर रिलीज होते ही धमाका कर रही विजय की फिल्म मास्टर, जाने कलेक्शन

Nia Sharma: निया शर्मा ने खरीदी चमचमाती लग्जरी कार, कहा आप खुशियां नहीं खरीद सकते, लेकिन कार खरीद सकते हैं

Ali Zafar: पाक सिंगर अली जफर पर लगा यौन शोषण का आरोप