×

तो इस तरह करोड़ों की कमाई करती हैं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, फिल्में से लेकर इंस्टा पोस्ट तक

 

आज बॉलीवुड की देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपना जन्मदिन मना रही है। आत प्रियंका चोपड़ा अपना 38वां जन्मदिन मना रही है। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना एक सफल मुकाम बनाया है सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड की दुनिया का भी प्रियंका चोपड़ा एक बड़ा नाम बन गई है। प्रियंका चोपड़ा को आज लोग ग्लोबल आइकन कहते है हालांकि ये नाम और शोहरत अभिनेत्री को खैरात में नहीं मिली है। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है जिसके बल पर आज वो ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा के के इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि उनकी इनकम कैसे होती है।

एक वेबसाइट की खबर के अनुसार प्रियंका चोपड़ा के पास 16 मिलियन डॉलर यानी 119 करोड़ रूपए है। कई रिपोर्ट ये भी दावा करती है कि प्रियंका चोपड़ा के पास कुल 180 करोड़ रूपए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। उसके बाद से प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर में मशहूर हुई थी। प्रियंका चोपड़ा ने मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में आ गई।

जबकि उनका सपना एरोनॉटिकल इजीनियर बनने का था। प्रियंका चोपड़ा ने साल 200 में आई तमिल फिल्म Thamizhan से अपने करियर की शुरूआत की। इसके बाद उनकी बॉलीवुड की पहली फिल्म हीरो: लव स्टोरी आफ ए स्पाय में नजर आई थी। इसके बाद वो एक के बाद एक कई हिट फिल्मों में काम करने लगी।फिल्मों और टीवी होस्ट के अलावा प्रियंका चोपड़ा मॉडलिंग से अच्छा खासी रकम कमाती है। वो एक एक प्रोजेक्ट के लिए करीब 5 से 10 करोड़ रूपए लेती है। इसके अलावा फिल्मों के लिए भी प्रियंका करीब 10 से 12 करोड़ तक लेती ही है। वहीं अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट से भी प्रियंका काफी अच्छी इनकम होती है। प्रियंका कई ब्रांड से जुड़ी है जिसमे नोकिया, पेप्सी, गार्नियर, सनसिल्क, निकॉन शामिल है। इन ब्रांड से भी उनकी अच्छी कमाई होती है। इसके अलावा वो रियल एस्टेट फील्ड में भी इनवेस्ट किया है। आपको बता दें कि वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टा पर एक पोस्ट से भी लाखों कमाती है। प्रियंका चोपड़ा के पास कई साधन है जिससे उनकी अच्छी इनकम होती है।

ये हैं बॉलीवुड की दमदार कोर्ट रूम ड्रामा फिल्में, जरूर देखें

आनलाइन देख सकते हैं हाल ही में रिलीज हुई इन बॉलीवुड फिल्मों को

जॉन सीना ने शेयर की अमिताभ बच्चन और अभिषेक की तस्वीर, चर्चा में छाई