Rashmika Mandanna Birthday: आज 25 साल की हो गई रश्मिका मंदाना, जन्मदिन पर अभिनेत्री की है खास प्लानिंग
आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और कर्नाटक क्रश कहीं जाने वाले रश्मिका मंदाना का आज जन्मदिन है। रश्मिका मंदाना ने आज अपनी जिंदगी के 25 साल पूरे कर लिए हैं। रश्मिका मंदाना आज के समय की एक मशहूर और उभरती हुई कलाकार है। जो न सिर्फ साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं बल्कि बॉलीवुड में भी अपने पैर जमाने की तैयारी कर चुकी हैं। जाहिर है कि रश्मिका मंदाना को उनके खास मौके पर हर किसी ने अपने अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी होगी। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रश्मिका मंदाना किस तरह से अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली है। रश्मिका मंदाना ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वो इस बार अपने जन्मदिन पर क्या करने वाली है। रश्मिका मंदाना ने हाल ही में एक खास बातचीत में उन्होंने बताया कि, वो अपने जन्मदिन पर काम करके सेलिब्रेट करने वाली हैं। जिसकी वजह से वो काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
Actress Shashikala: नहीं रहीं अपने जमाने की दिग्गज अदाकारा शशिकला, रविवार को ली आखिरी सांसे
Akshay Kumar: अस्पताल में भर्ती अक्षय कुमार, कोविड 19 से पॉजिटिव आने के बाद चल रहा इलाज