×

Global Hunger Index: ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 94वें नंबर पर, राहुल गांधी बोले, सरकार खास मित्रों की जेब भरने में लगी

 

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की स्थिति पडो़सी मुल्कों से भी खराब दर्ज हो रही है। 107 देशों की लिस्ट में भारत 97वें नंबर पर है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2020 में भारत की स्थिति को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर अपने कुछ खास मित्रों की जेब भरने का आरोप लगाया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि भारत देश का गरीब भूखा है। इसकी वजह सरकार सिर्फ अपने कुछ खास मित्रों की जेबें भरने का काम कर रही है।  गौरतलब है कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2020 में पहले के मुकाबले भारत की रैंकिंग सुधरी है। पिछली बार 117 देशों में भारत की रैंकिंग 102 पर दर्ज हुई थी। लेकिन इस साल कुल देशो की संख्या भी घटी है। इससे पहले भारत साल 2015 में 93वें, साल 2016 में 97वें, 2017 में 100वें और 2018 में 103वें पायदान पर दर्ज हो चुका है। रिकॉर्ड आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो भारत में भुखमरी को लेकर संकट से इनकार नहीं किया जा सकता है। भारतयी बच्चों में कुपोषण की स्थिति भयावह करने वाली है।

रिपोर्ट की मानें, तो भारत की करीब 14 फीसदी जनसंख्या कुपोषण का शिकार है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भारत की ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रैंकिंग 2014 से लगातार गिरती जा रही है। अब यह 117 देशों में 102 के पायदन पर जा पहुंची है। इस रैंकिंग से सरकार की नीतियों की भारी विफलता का पता लगता है।

Read More…
Navratri 2020: शारदीय नवरात्र आज से शुरू, PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं….
Congress New President: जनवरी 2021 में कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष? राहुल गांधी पर सस्पेंस बरकरार