×

13 साल की उम्र में एवरेस्ट पर जाने वाली पूर्णा पर बनेगी फिल्म

 

कहने को तो दुनिया आगे बढ़ रही है, तरक्की कर रही है। अक्सर कहा जाता है कि लड़का और लड़की एक समान है। लेकिन आज भी कुछ जगह ऐसी है जहां भेदभाव पहले की तरह ही कायम है। तेलंगाना के छोटे से गांव पकाला की रहने वाली एक लड़की ने साबित कर दिया की लडकियां किसी से कम नहीं हैं।

13 साल की उम्र में मालावथ पूर्णा ने एवरेस्ट पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे छोटी लड़की का खिताब हासिल कर लिया था। पूर्णा जिस जगह पली बढ़ी है वहां की साक्षरता सिर्फ 50 प्रतिशत है। ऐसे में अपने इस हौंसले के दम पर वो सारी लडकियों के लिए एक मिसाल के बन कर सामने आईं है।

पूर्णा के मम्मी पापा ने बताया कि उन्होने कभी ऐसा सोचा ही नहीं था। उन्हें पूर्णा पर बहुत गर्व है। इतनी छोटी उम्र में एवरेस्ट की सबसे उंची चोटी को छूने वाली पूर्णा दुनिया में दूसरी और भारत में पहली व्यक्ति हैं। वो तब 13 साल 11 महीने की थी। उनसे पहले जॉर्डन रोमेरो ने 13 साल 10 महीन की उम्र में यह मुकाम हासिल किया है।

उनकी इसी कहानी को राहुल बोस पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। इसमेंब उनके संघर्ष और सफलता की दास्तां दिखाई जाएगी। बॉलीवुड में बायोपिक्स की बहार छाई है। अगर पूर्णा पर फिल्म बनती है तो लोगों को संघर्ष की एक और दमदार दास्तां देखने को मिलेगी।