×

Assam Nagaland border tension: अब असम-नागालैंड बॉर्डर पर विवाद, सीमा पर हालात तनावपूर्ण….

 

मिजोरम के बाद असम और नागालैंड बॉर्डर पर विवाद छिड़ने से सीमा पर हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, असम के जोरहाट जिले में बेकजन पुलिस चौकी क्षेत्र में कुछ नागालैंड के लोग बांस से चर्च का निर्माण करने की कोशिश में थे लेकिन असम पुलिस ने उन्हें रोक लिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि टेटेलीगुड़ी में कुछ नागालैंड के लोग बांस से चर्चा निर्माण करने का प्रयास कर रहे थे। जिसे असम पुलिस ने रोक दिया। कथित तौर पर नागालैंड सीमा पर असम पुलिस ने इस प्रयास को विफल कर दिया।

इसके बाद अधिकारियों ने साइट का दौरा कर हालात का जाएजा लिया। एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया है कि दोनों पक्षों के बीच इस मामले को लेकर सोमवार को बैठक होगी। इस मीटिंग में अंतराज्यीय सीमा पर शांति व्यवस्था बहाल करने पर चर्चा होगी। ताजा विवाद गृह मंत्रालय तक जा पहुंचा है। सीमा पर बिगड़ते हालात को सुलझाने की मांग की गई है।

नागालैंड के सीएम नेफियू रियो ने विवाद पर आज सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। दूसरी तरफ मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने भी अमित शाह से बात की। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में कई संगठनों ने मंगलवार से नागालैंड की आर्थिक नाकेबंदी शुरू कर दी थी। जब से असम और नागालैंड के विवादित इलाके में नागालैंड ने अतिक्रमण किया है। तभी से दोनों राज्यों के बीच तनाव के हालात देखने को मिल रहे हैं।

Read More…
Cyclone Nivar: तमिलनाडु में कल दस्त देगा ‘निवार’, NDRF ने संभाला मोर्चा….
Bengal Election 2021: बंगाल में BJP के लिए ममता बनर्जी को हराना क्यों है बड़ी चुनौती….