×

अब इस शो में खतरनाक स्टंट करती नजर आएंगी अभिनेत्री निया शर्मा

 

कुछ समय पहले ही टीवी के मशहूर स्टंट गेम शो खतरों के खिलाड़ी 10 का फिनाले हुआ है। जिसका खिताब टीवी की चर्चित अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने अपने नाम किया है। अब खतरों के खिलाड़ी तो खत्म हो चुका है लेकिन आपको आने वाले समय में भी खतरनाक स्टंट देखने को मिलने वाले है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खतरों के खिलाड़ी का नया ए​डिशन जल्द ही प्रसारित होने वाला है। जिसका प्रोमो भी सामने आ चुका है। इस बार नए शो का नाम खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया होने वाला है। खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया शो टीवी चैनल कलर्स पर प्रसारित होगा। जो इसी 1 अगस्त से शनिवार और रविवार को रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। लेकिन इस बार शो में आपको एक बदलाव देखने को मिलने वाला है। वो ये है कि खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया को बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान होस्ट करने वाली है। हाल ही में सामने आए खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया के प्रोमो में टीवी की अभिनेत्री निया शर्मा खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रही है। जिसे देखकर आपकी खुश भी रूंह कांप जाएंगी। खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया है तो इसलिए इसकी शूटिंग भी मुंबई की फिल्म सिटी में की जा रही है। जिसमे सभी प्रतियोगी फिल्म सिटी में ही अपने अपने करतब दिखाते हुए नजर आएंगे। खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया में पुराने प्रतियोगी जिसमे करण पटेल, जैस्मिन भसीन, रित्विक धनजानी, निया शर्मा, अली गोनी, जय भानुशाली, करण वाही नजर आनेवाले है। तो ऐसे में ये कहा जा सकता है कि इस बार शो में धमाका होने वाला है। इस शो के लिए फैंस भी काफी उतसाहित है।

बिहार के CMO की दखल के बाद रिया के खिलाफ दर्ज हुई FIR, सामने आई असली कहानी

सुशांत सिंह की बहन ने लगाई इंसाफ की गुहार, कहा ‘अगर सच मायने नहीं रखता तो…’

सुशांत मामले में एक और बड़ी बात आई सामने, ​अभिनेता के साथ मिलकर रिया ये तीन कंपनियां करती थी डायरेक्ट