×

Morning News Bulletin, गुरूवार 24 सितम्बर, डालिए एक नजर बडी खबरों पर !

 

उप्र : 17 साल बाद सहकारी समिति पर भाजपा काबिज, Santraj Yadav बने सभापति

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक प्रबंध समिति के चुनाव में भाजपा के संतराज यादव सभापति और क़े.पी़ मलिक (विधायक) उपसभापति चुन लिए गए।

Suresh Angadi के निधन पर गृहमंत्री, रक्षामंत्री व भाजपा अध्यक्ष ने दुख जताया

रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं ने उनके व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा है कि अपने कार्यो और व्यवहार के कारण सुरेश अंगड़ी हमेशा याद किए जाएंगे।

Minister of State for Railways के निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन होने पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गहरा शोक जताया है। कर्नाटक की बेलगाम सीट से 65 वर्षीय सांसद सुरेश अंगड़ी बीते 11 सितंबर को कोरोना से संक्रमित हुए थे

IPL-13 : मुंबई ने कोलकाता को हरा खोला जीत का खाता (राउंडअप)

मुंबई इंडियंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में अपने दूसरे मैच में जीत का खाता खोल लिया।

गोवा कोर्ट ने Poonam Pandey के पति को जमानत दी

गोवा की एक अदालत ने बुधवार को अभिनेत्री पूनम पांडे के पति सैम अहमद बॉम्बे (46) को सशर्त जमानत दे दी उन्हें पत्नी की शिकायत पर मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।