×

अरब सागर में MiG-29 दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट लापता

 

मिग-29 का ट्रेनर विमान अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ये विमान आईएनएस विक्रमादित्य से संचालित किया जा रहा था। शुक्रवार को अधिकारियों ने ये जानकारी दी। ये हादसा गुरुवार को हुआ।

विमान में सवार दो पायलटों में से एक को बचा लिया गया है जबकि दूसरा पायलट अभी भी लापता है।

दूसरे पायलट को खोजने के लिए खोज अभियान जारी है।

सरकार ने गुरुवार शाम 5 बजे के आसपास हुई इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस