×

Chandhigadh Lockdown: चंडीगढ़ में लगेगा लॉकडाउन? यहाँ जानिए

 

चंडीगढ़ में COVID-19 मामलों में बड़े पैमाने पर उछाल आने के बीच, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने कहा है कि अगर इसके मामलों में वृद्धि जारी रहती है तो एक और लॉकडाउन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा से जब पूछा गया कि क्या चंडीगढ़ में लॉक डाउन लागू किया जा सकता है, इस पर उन्होंने कहा की”अगर स्थिति बहुत ही गंभीर हो जाती है और संख्या (COVID मामलों की) बहुत अधिक हो जाती है, तो इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। “

“एक समय पर, हमने दैनिक मामलों 20 तक पहुंच गए थे, जो अब 350-400 मामलों तक पहुंच गया है। मुख्य रूप से, यह उन परीक्षणों की संख्या के कारण है जो हम आयोजित कर रहे हैं। अब तक, हमने 12 लाख की आबादी के लिए 3 लाख परीक्षण किए हैं, “उन्होंने आगे कहा।

चंडीगढ़ के सलाहकार ने कहा कि सीमाओं को सील करना एक विकल्प नहीं है क्योंकि दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लोग रोजाना शहर में प्रवेश करते हैं। यह कहते हुए कि लॉकडाउन लोगों की आजीविका और अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है, परिदा ने कहा कि लॉकडाउन लगाने पर फैसला केवल विशेषज्ञों से चर्चा के बाद ही लिया जा सकता है।

कोरोना

कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे है।  मास्क चेहरे से मत उतारिये, हाथ धोते रहिये, इतने आलसी मत बनिये। ये तो आपको मालूम होगा ही की कोरोना से संक्रमित हो जाने पर कितना पैसा लगता हैं और फिर भी अंतिम संस्कार करने को नहीं मिलता। कम से कम इस स्वार्थ से ही मास्क पहन लीजिये।