×

KKK11: शूटिंग के लिए केपटाउन रवाना हुई खतरों के खिलाड़ी 11 की पूरी टीम

 

छोटे पर्दे का मशहूर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का 11वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके लिए मेकर्स ने काफी दिनों पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। सिर्फ इतना ही नहीं आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के सभी कंटेस्टेंट का नाम भी फाइनल हो चुका है। हमने अपने पिछले लेख में आपको खतरों के खिलाड़ी का 11 के सभी कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट के बारे में भी बताया था। अब खबर सामने आ रही है कि इस शो की शूटिंग के लिए सभी कंटेस्टेंट इंडिया से बाहर जा रहे हैं। महाभारत में कृष्ण का रोल निभाने वाले अभिनेता सौरभ राज जैन भी मुंबई एयरपोर्ट पर ब्लैक एंड वाइट लुक में दिखाई दिए।

सिंगर राहुल वैध अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिखाई दिए थे। जो उनको एयरपोर्ट पर छोड़ने आई थी।  खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के लिए सभी कंटेस्टेंट शूटिंग के लिए मुंबई से केपटाउन के लिए रवाना हो चुके हैं। ये सभी कंटेस्टेंट केपटाउन के लिए जा रहे हैं। जहां पर इस बार शो की शूटिंग की जाएगी।

ऐसे में बीती रात सभी प्रतियोगियों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसमें सभी कलाकार नजर आ रहे हैं। अभिनव शुक्ला भी बीते दिन एयरपोर्ट कुछ इस अंदाज में नजर आए थे।

अभिनेत्री निक्की तंबोली भी आल ब्लैक लुक में एयरपोर्ट पर नजर आई।

टीवी अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी भी अपने पति के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दी हैं। अभिनेता अर्जुन बिजलानी मुंबई एयरपोर्ट आल व्हाइट लुक में नजर आए है। जिसमे वो काफी हैंडम नजर आ रहे है।

अभिनेत्री सना मकबूल भी मुंबई एयरपोर्ट पर लुक में दिखाई दी है।

अभिनेता वरुण सूद भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज़ में दिखाई दिए हैं।

विशाल आदित्य सिंह भी खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के लिए एयरपोर्ट पर नजर आए।

Sourabh Raaj Jain: महाभारत का फिर होने जा रहा प्रसारण, खुशी से फूले नहीं समा रहे अभिनेता सौरभ राज जैन

Film Liger: विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर के फैंस के लिए मेकर्स ने की बड़े सरप्राइज की प्लानिंग

Coronavirus: महाराष्ट्र के बाद गोवा में भी किसी भी तरह की शूटिंग पर लगी रोक, मुसीबत में मेकर्स