IPL 2021: आकाश चोपड़ा ने बताया उस टीम का नाम जो मुंबई इंडियंस को देगी टक्कर
जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल से होने वाला है । टूर्नामेंट के आगाज से पहले तमाम टीमों को लेकर चर्चा तेज है। मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल के तहत पांच बार खिताब जीता और टीम इस बार भी ट्रॉफी अपने नाम करने की प्रबल दावेदार है। वैसे पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने उस टीम का नाम बताया है जो इस बार मुंबई इंडियंस को टक्कर दे सकती है।
Moeen Ali पर भड़की Taslima Nasreen , कहा- क्रिकेट नहीं खेल रहे होते तो ISIS में शामिल हो जाते
दिल्ली कैपिटल्स इस बार मुंबई इंडियंस को फिर से चुनौती दे सकती है। बता दें कि 14 वें सीजन के तहत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत के हाथों में होगी, क्योंकि श्रेयस अय्यर चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2021 के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स की खूबियों को गिनाया है। आकाश चोपड़ा ने कहा कि उनकी सबसे बडी ताकत उनका भारतीय मूल है ।
IPL 2021: विराट नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को रोल मॉडल मानते हैं देवदत्त पडिक्कल
IPL के मैचों का प्रसारण इस बार होगा अलग ही अंदाज में, जानिए आखिर क्यों