IPL 2020, CSK vs KKR:चेन्नई सुपरकिंग्स ने केकेआर को 6 विकेट से हराया
जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। आईपीएल 2020 का 49 वां मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के तहत चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने -सामने हैं।मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
Breaking, CSK vs KKR: चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला
अंक तालिका में केकेआर प्लेऑफ की रेस में है और उसे जीत की दरकार है।केकेआर ने अब तक खेले 12 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है। कोलकाता 12 अंक के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है।दूसरी ओर चेन्नई सुपरकिंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है सीएसके ने अब तक खेले 12 मैचों में से 4 जीते हैं। सीएसके 8 अंक के साथ अंक तालिका में आठवें नंबर पर मौजूद है।
IPL 2020 में इस महासंकट से कैसे उबर पाएगी केकेआर, CSK से है भिड़ंत
आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो चेन्नई का पलड़ा भारी है। अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में से 14 मैच चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीते हैं, वहीं 9 मैचों में केकेआर को जीत मिली है। मौजूदा सीजन में जब पिछले मैच के तहत दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी तो केकेआर ने सीएसके को मात दी थी।
IPL 2020:ऐसे KKR का खेल खराब कर सकती है CSK, कप्तान मॉर्गन की बढ़ी टेंशन
प्लेइंग इलेवन –
सीएसके के कप्तान धोनी ने आज यहां तीन बदलाव किए हैं। डुप्लेसिस, इमरान ताहिर और मोनू कुमार को बाहर रखा है। वहीं वॉटसन, लुंगी एंगीडी और कर्ण शर्मा को मौका दिया है। दूसरी केकेआर के कप्ता्न इयोन मॉर्गन ने एक बदलाव किया है। उन्होंने रिंकू सिंह की जगह प्रसिद्ध कृष्णा की मौका दिया है।
टीमें:
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (w), इयोन मोर्गन (c), सुनील नरेन, रिंकू सिंह, पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्यूसन, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (w / c), एन जगदीसन, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, लुंगी नगिडी