×

IPL 2020, MI VS RCB: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को दी 5 विकेट से मात

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 का 48 वां मैच अबु धाबी शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।मुकाबले में  मुंबई इंडिंयस के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। आज यहां जब आरसीबी पहले बल्लेबाजी करने वाली है तो मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को शानदार प्रदर्शन करते हुए विराट की टीम को ज्यादा बड़ा स्कोर बनाने से रोकना होगा।

Breaking, MI VS RCB: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी


अंक तालिका में स्थिति –
मुंबई इंडियंस और आरसीबी की अंक तालिका में बराबर की स्थिति है। दोनों टीमों ने 11-11 मैच खेले हैं और उनके 14-14 अंक हैं। हालांकि रन रेट में फर्क होने की वजह से मुंबई पहले स्थान पर है और दूसरे स्थान पर आरसीबी है।

IPL 2020, MI vs RCB: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले संकट में पड़ी आरसीबी, जानिए आखिर क्यों

MI VS RCB के हेड टू हेड
आईपीएल के इतिहास में अगर दोनों टीमों के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो आरसीबी पर मुंबई इंडिंयस भारी रही है। है। अब तक खेले गए मैचों में से मुंबई ने 18 जीते हैं , जबकि बैंगलोर ने 10 ही मैच जीते हैं। मौजूदा सीजन में ही हुआ पिछला मैच आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच का सुपर ओवर तक गया था जहां विराट कोहली की टीम को जीत मिली थी।

IPL 2020 , RCB vs MI: कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए दोनों टीमों की मजबूती और कमजोरी

प्लेइंग XI –
रोहित शर्मा की चोट के चलते एक बार फिर कीरोन पोलार्ड कप्तानी कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस बिना बदलाव के उतरी है। जबकि आरसीबी ने तीन बदलाव यहां किए हैं। चोट के चलते नवदीप सैनी बाहर हैं इसलिए शिवम दुबे को मौका दिया गया है। वहीं एरोन फिंच की जगह जोश फिलिप को शामिल किया है , जबकि मोईन अली की जगह डेल स्टेन को मौका दिया गया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): देवदत्त पडिक्कल, जोश फिलिप (W), विराट कोहली C), एबी डिविलियर्स, गुरकीरत सिंह मान, शिवम दूबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, डेल स्टेन, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): इशान किशन, क्विंटन डी कॉक (W), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड (c), क्रुनाल पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बाउल्ट, जसप्रित बुमराह