×

IPL 2020: धोनी की कप्तानी पर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। आईपीएल 2020 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स का खराब प्रदर्शन रहा है। टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहला मौका होगा जब सीएसके प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी। टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अब यह कहा जा रहा है कि टीम में अगले सीजन के लिए बड़े बदलाव हो सकते हैं।

IPL 2020, CSK vs KKR:चेन्नई ने जीत टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

यही नहीं एक सवाल यह भी है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी करते हुए नजर आएंगे या नहीं। वैसे इन सब तमाम बातों के बीच गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी पर बड़ा बयान दिया है।गौतम गंभीर का मानना है कि अगर धोनी अगले साल भी टीम की कप्तानी करते हैं तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।

Breaking, CSK vs KKR: चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

गौतम गंभीर ने कहा सीएसके और महेंद्र सिंह धोनी के बीच आपसी विश्वास का इतना अच्छा रिश्ता है कि वह इस साल खराब प्रदर्शन की बावजूद 2021 में टीम के कप्तान बने रह सकते हैं।गौतम गंभीर ने साथ ही कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि सीएसके को बनाने में मालिकों और कप्तान के बीच संबंधों का बड़ा हाथ है।

IPL 2020 में इस महासंकट से कैसे उबर पाएगी केकेआर, CSK से है भिड़ंत

उन्होंने एमएस को पूरी आजादी दी और उसे मालिकों से पूरा सम्मान मिला। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए गंभीर ने अंत में कहा , उसने जो टीम के लिए किया और टीम मालिकों ने उसे जो सम्मान दिया वह शानदार रिश्ता है। हर टीम को अपने कप्तान के साथ ऐसे ही पेश आना चाहिए। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में ही चेन्ऩई सुपरकिंग्स ने तीन बार खिताब अपने नाम किया। चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीमों में से एक है।