×

Knife Attack in French: फ्रांस के चर्च में आतंकी हमले अफरा-तफरी, महिला का गला काटा, 3 की निर्मम हत्‍या….

 

पैगंबर के कार्टून विवाद को लेकर फ्रांस में टीचर की गला काटकर ह्त्या करने के अब एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बार फ्रांस के एक चर्च में हमलावरों ने एक महिला का गला काटकर मौत के घाट उतार दिया और दो अन्य लोगों की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना फ्रांस के नीस शहर से निकलकर सामने आई है। इस घटना को शहर के मेयर ने आतंकवाद करार दिया है।

मेयर क्रिस्चियन इस्तोर्सी ने कहा कि चाकू से यह हमला शहर के नोट्रे डेम चर्च में हुआ है। हालांकि, पुलिस ने घटना के आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तीन लोगों के मारेने जाने की घटना सामने आई है। इस घटना में कई लोगों के घायल हो गए। एक महिला का गला काटा गया है। फ्रांस के एक नेता ने इस बारे में पुष्टि की है।फ्रांस के आंतवाद निरोधक विभाग ने कहा कि उसे इस हमले को लेकर जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

घटनास्थल पर मौजूद मीडिया कर्मियों का कहना है कि हथियारबंद जवानों ने चर्च घेर लिया है। घटनास्थल पर एंबुलेंस और फायर सर्विस की गाड़ियां तैनात है। बताया जा रहा है कि यह आतंकी हमला ऐसे समय में हुआ जब कुछ समय पहले ही फ्रांसीसी टीचर की पैगंबर का  कार्टून दिखाने पर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने अभिव्‍यक्ति की आजादी और धर्म का उपहास उड़ाने के अध‍िकार का समर्थन किया है। इससे वो मुस्लिम देशों की आलोचना के शिकार हो गए हैं।

Read More…
Bihar Election 2020: ईवीएम में RJD के लालटेन के आगे बटन तक नहीं, 3 घंटे तक होती रही वोटिंग….
Jaipur Nagar Nigam Election 2020: जयपुर हैरिटेज के 100 वार्डों में मतदान जारी, 5.30 बजे तक चलेगी प्रक्रिया….