×

Farmers Protest Updates: क्या दिल्ली पुलिस की लापरवाही से हुई 26 जनवरी को हिंसा? जानें बड़ी वजह….

 

दिल्ली में गणतंत्र दिवस को जिस तरह से किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा हुई उससे लगता है कि पुलिसा का इंटेलिजेंस भी फेल हो गया। 26 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में जो बवाल मचा वो सबने देखा। सुबह के करीब 10 बजे का वक्त था जब दिल्ली से किसानों के द्वारा तोड़फोड़ की खबरें आने लगी। पुलिस के बेरिकेड्स टूटन लगे और हिंसा भड़क उठी।

राजधानी में उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। लेकिन उपद्रवी काबू में नहीं आ रहे थे। इसके बाद पुलिस के तमाम आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचने लगे। सभी जिलों के डीसीपी सहति सिक्योरिटी अफसोलं को एक संदेश मिला कि किसान जो ट्रैक्टर लेकर निकले हैं वो लाल किला, इंडिया गेट और राजपथ पहुंच सकते हैं। इसके बाद उग्र हुए किसान लाल किले तक जा पहुंचे। कथित तौर से बीजेपी से जुड़े एक शख्स ने लाल किले पर खालिस्तानी झंडा फहरा दिया। ट्रैक्टर दिल्ली की सड़कों पर तांडव कर रहे थे।

उसके बाद जो लाल किले पर हुआ वो पूरी दुनिया ने देखा। दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर पुलिस भी जिम्मेदार नजर आती है। इसकी वजह है कि अभी तक आलाधिकारियों ने इस पूरे प्रकरण को लेकर चुप्पी साध रखी है। ऐसा लगता है कि दिल्ली पुलिस को किसान नेताओं के लिखित आश्वासन पर पूरा भरोसा था। जिस इनपुट का लैटर 26 जनवरी को जारी हुआ।अगर इस इनपुट की प्लानिंग पहले ही कर ली होती तो दिल्ली को हिंसा से बचाया जा सकता था।

Read More…
Farmers Protest Updates: राकेत टिकैत बोले, गाजीपुर बॉर्डर पर आधी रात काटी बिजली, पुलिस फोर्स तैनात
Tandav Controversy: SC में उतरे तांडव के बड़े-बड़े वकील, जज को याद दिलाया अर्नब गोस्वामी केस….