×

Sonu Sood: सोनू सूद की मूर्ति कोलकाता के पंडाल में लगाई गई, अभिनेता ने कही ये बात

 

देश में जब कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से मजदूरों के बीच हड़कंप मच गया था और कई लोग अपने अपने घरों में दूर फंंसे हुए तो ऐसे लोगों के लिए मसीहा बनकर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद आए थे। सोनू सूद ने लॉकडाउन में फंंसे लोगों को उनके घर और गांव तक पहुंचाने का काम किया था। सोनू सूद महज एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों की मदद कर रहे थे। जिसकी वजह से आज लोग सोनू सूद का आभार जताते हैं। कई लोगों को सोनू सूद को आभार जताने का तरीका अलग अलग है। किसी ने अपनी दुकान का नाम अभिनेता सोनू सूद के नाम पर रखा तो किसी ने उनको भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने की मांग की है। अब इसी बीच सोनू सूद को एक खास अंदाज में आभार व्यक्त किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक दुर्गा पूजा समिति ने अपने पूजा पंडाल में अभिनेता की मूर्ति लगाई है। बता दें कि दुर्गा पूजा का त्योहार बंगाल में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इसकी तैयारी काफी समय से बंगाल में शुरू हो जाती है। ऐसे प्रफुल्ला कन्नन वेलफेयर असोसिएशन नाम की एक पूजा समिति ने अपने पंडाल की थीम प्रवासी मजदूर रखी है।

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस के समन का उड़ाया मजाक, जाने पोस्ट में क्या कहा अभिनेत्री ने

Tiger Shroff Heropanti 2: हीरोपंती 2 में जासूसी करते हुए नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ, फिर दिखेगा एक्शन अवतार

Rhea Chakraborty in Bigg Boss: क्या बिग बॉस 14 में एंट्री करने वाली हैं रिया चक्रवर्ती, अभिनेत्री को लेकर आ रही ऐसी खबर