×

Cyclone Nivar Updates: चक्रवात निवार का खतरा अभी टला नहीं, चेन्नई में चल रही तेज हवाएं….

 

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र से पैदा हुआ चक्रवात निवार देर रात तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से टकराया। इस दौरान कई इलाकों जबरदस्त बारिश होने से कई इलाके पानी-पानी हो गए। चक्रवात के दौरान 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। मौसम विभाग के अनुसार, ये चक्रवाती तूफान उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ रहा है। इसके साथ ही अगले 3 घंटे में कमजोर पड़ जाएगा। आईएमडी के अनुसार, चक्रवात निवार का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है।

समुद्र के ऊपर अभी भी चक्रवात अभी गहराया हुआ है। चेन्नई में तेज हवा चल रही है। हालांकि, निवार तूफान से ज्यादा नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, पुडुचेरी और तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवाती तूफान निवार अब गंभीर चक्रवात में तब्दील हो गया है। 26 नवंबर को सुबह 2 बजकर 30 मिनट पर इसकी रफ्तार 100 से 120 किमी प्रति घंटे तक रही।

तूफान निवार उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ा है और अगले कुछ घंटों में कमजोर होने के संकेत है। चक्रवात निवार को देखते हुए 1 लाख से ज्यादा लोगों को घरों से निकालकर शिविरों में रखा गया है। तूफान के मद्देनजर दक्षिण पश्चिम रेलवे ने दर्जनभर से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया है। चेन्नई से गुरुवार सुबह 9 बजे तक विमानों के संचालन को पूरी तरह से बंद किया गया। यात्रा की तारीख से छह महीने के भीतर पैसे वापस लिए जा सकते हैं।

Read More…
Mumbai Terror Attack: मुंबई आतंकी हमले के 12 साल पूरे, जब गोलियों से दहल उठी मायानगरी तो…
Farmers Protest: अंबाला-पटियाला बॉर्डर पर बवाल, किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले…