×

Ahmed Patel Passes Away: नहीं रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता अहमद पटेल, सोनिया के रहे सबसे करीबी सलाहकार….

 

कांग्रेस नेता अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। पटेल एक महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। इसके बाद उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा था। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। पटले 15 नवंबर से आईसीयू में भर्ती थे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अहमद पटेल के निधन पर शोक जताया है और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सोनिया ने एक शोक संदेश में कहा कि अहमद पटेल के जाने से मैंने एक ऐसा सहयोगी खो दिया है जिनका पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित था।

पटेल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सबसे करीबी माने जाते थे। पटेली की गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती थी लेकिन वे कभी सरकार का हिस्सा नहीं रहे। दरअसल, अहमद पटेल की गांधी परिवार से नजदीकियां इंदिरा के जमाने से रही है। 1977 में जब वे सिर्फ 28 साल के थे तो इंदिरा गांधी उन्हें भरूच से चुनाव में उतारा था। 1980 और 1984 के वक्त कांग्रेस पार्टी में अहमद पटेल का कद और बढ़ गया था।

इंदिरा के बाद जिम्मेदारी संभालने के लिए जब राजीव गांधी को तैयार किया जा रहा था तो पटेल राजीव गांधी के करीब आए। इंदिरा गांधी की ह्तया के बाद राजीव गांधी 1984 में लोकसभा की 400 सीटों के बहुमत के साथ सत्ता में आए थे। अहमद पटेल कांग्रसे सांसद होने के अलावा पार्टी के संयुक्त सचिव बनाए गए थे। पटेल के कांग्रेस का महासचिव भी बनाया गया।

Read More…
Bengal Election 2021: क्या गांगुली होंगे बंगाल में BJP का चेहरा? जानिए क्या बोले टीएमसी सांसद…
Ahmed Patel Passes Away: नहीं रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता अहमद पटेल, सोनिया के रहे सबसे करीबी सलाहकार….