×

Charlie Chaplin :आज के दिन हुआ था दुनिया के सबसे महान कलाकार चार्ली चैपलिन का जन्मदिन

 

सर चार्ल्स स्पेंसर चैपलिन या फिर सिर्फ चार्ली चैपलिन जो की उनका लोकप्रिय नाम है, एक हास्य अभिनेता, फिल्म निर्माता और संगीतकार थे। वह मूक फिल्मों के युग के दौरान एक महान स्टार थे  और जब बोलने वाला सिनेमा आया तो चार्ली ने उसमे भी बड़ी सहजता से अभिनय किया।

वह अपने आकर्षक स्क्रीन व्यक्तित्व, और अभिनय के वजह से किसी एक देश भर के नहीं बल्कि पूरी दुनिया के आदर्श है। चार्ली को फिल्म उद्योग के महत्वपूर्ण हस्तियों में से एक माना जाता है। चार्ली चैपलिन ने 1977 में अपनी मृत्यु से एक साल पहले तक विक्टोरियन युग में बचपन से लेकर 75 साल तक काम किया। वह कई महान फिल्मों का हिस्सा रहे थे , जिन्हें आज भी देखा जाए तो वे उतने ही अच्छी लगती है।

उनकी पहली फिल्म द किड थी, उसके बाद ए वूमन ऑफ पेरिस, द गोल्ड रश और द सर्कस थी। उन्होंने सिटी लाइट्स और मॉडर्न टाइम्स जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया ये फिल्में उस दौर में भी बिना डायलॉग के हिट हुईं, जब संवाद वाली फिल्मों ने पर्याप्त लोकप्रियता हासिल की थी। उनकी पहली साउंड फिल्म द ग्रेट डिक्टेटर थी, जिसमे उन्होंने एडोल्फ हिटलर पर व्यंग्य किया था।

उनके जन्मदिवस के अवसर आइये पढ़ते है उनके कुछ मशहूर वक्तव्यों को

  • जीवन महान हो सकता है अगर लोग आपको अकेला छोड़ दें।
  • इस दुष्ट दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है, हमारी परेशानियाँ भी नहीं।
  • जो दिन बिना मुस्कराहट के गया वो दिन बर्बाद है
  • मैं हमेशा बारिश में चलना पसंद करता हूँ ताकि कोई मुझे रोता हुआ न देख ले
  • मेरा दर्द किसी के लिए ख़ुशी हो सकती है, लेकिन मेरी ख़ुशी किसी की पीड़ा नहीं होनी चाहिए

 

हैप्पी बर्थडे चार्ली