×

Bobby Deol: मौनी रॉय के साथ अगली फिल्म में रोमांस करते हुए नजर आएंगे बॉबी देओल

 

बॉलीवुड की मशहूर फिल्म मेकर और डायरेक्टर जोड़ी अब्बास मस्तान ने कई फिल्मों का निमार्ण कर चुके है। जिसमे खिलाड़ी, बाजीगर, बादशाह, अजनबी, ऐतराज जैसी शामिल है। इस डायरेक्टर जोड़ी की फिल्मों को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। जब जब फिल्मों का निमार्ण किया गया है तब तक दर्शकों की तरफ से बेशुमार प्यार मिला है। अब ओटीटी प्लेटफार्म के आने से कंटेेंट की डिमांड काफी बढ़ गई है। ऐसे में वो लोग भी अब सक्रिय हो गए है जिसमे पास पिछले काफी समय से कोई काम नहीं था। इसी बीच अब अब्बास मस्तान की जोड़ी जल्द ही नेटफ्लिक्स के लिए एक फिल्म का निमार्ण करने वाले है। अब्बास मस्तान की जोड़ी एक थ्रिलर फिल्म बनाने वाली है जिसकी कहानी काफी दमदार होगी। अब्बास मस्तान की इस फिल्म का नाम पेंटहाउस है। जिसमे तीन कपल की कहानी दिखाई जाने वाली है। इसकी कहानी तीन ऐसे दोस्तों की कहानी होगी जो बिजनेस मैन है। इन तीनों ​बिजनेस मैंन दोस्तों ने मिलकर एक पेंटहाउस खरीदा है जिसमे वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलते है। इस पेंटहाउस की चाबी तीनों दोस्तों के पास होती है। इसके बाद फिल्म की कहानी में तब नया मोड़ आता है जब इसी पेंटहाउस में एक लड़की की लाश मिली है। इसके बाद तीनों पर शक की सुई घूमने लगती है। अब्बास मस्तान की फिल्म पेंटहाउस में तीन दोस्तों के रोल में बॉबी देओल, अर्जुन रामपाल और शर्मन जोशी नजर आने वाले है। वहीं अभिनेत्रियों में वलुश्चा डिसूजा और मंजरी फडणीस नजर आएंगीं। इसके अलावा अभिनेत्री मौनी रॉय भी नजर आएंगी जो इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ रोमांस करने वाली है। फिल्म की शूटिंग 2 नवम्बर से फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। ये फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

Bigg Boss 14: बिग बॉस के प्रतियोगी जान कुमार को MNS ने दी खुली धमकी, कहा नहीं होने देंगे शो की शूटिंग

Payal Ghosh: पायल घोष ने खुद को किया आइसोलेट, जाने क्या है पूरा मामला

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन को पसंद आई पूर्व पत्नी सुजैन खान ये बात, तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए अभिनेता