×

Bihar Election 2020: राहुल गांधी कहलगांव और हिसुआ में 23 अक्तूबर को करेंगे दो चुनावी रैलियां….

 

कोरोना महामारी के बीच बिहार विधानसभा चुनाव हर तरह से देश के नक्शे पर टिमटिमा रहे हैं। बिहार चुनाव पर पूरे देश की निगाहें है। इस बार के चुनाव काफी रौचक और मुकाबले भरे रहने वाले हैं। पहली बार दो बडे़ नेताओं के बिना ये चुनाव लड़े जा रहे है। चारा घोटाले के मामले में लालू प्रसाद यादव जहां जेल में बंद है। वहीं दलित नेता रामविलास पासवान के निधन के बाद ये दोनों चेहरे चुनाव में नजर नहीं आने वाले हैं तो वहीं भावी युवा नेताओं से चुनावी अखाड़ा भरा है।

इस बार के चुनाव को लेकर पांच गठबंधन हो चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री पद के लिए मेदान में 5 प्रबल दावेदार है।  ऐसे में किसके सिर बिहार की सत्ता का ताज सजने वाला है ये तो 10 तारीख को आने वाले नतीजों के बाद ही साफ हो पाएगा।बिहार विधान सभा चुनाव पर पूरे देश की निगाहें टिकी है।  बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।  पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी सहित 30 नेता स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में शामिल हैं।

इसी कड़ी में सियासी काफिले के साथ राहुल गांधी 23 अक्टूबर को बिहार के हिसुआ और कहलगांव में दो चुनावी रैलियां करेंगे। इससे पहले कोरोना महामारी को लेकर चुनाव आयोग ने अपने गाइडलाइन में काफी बदलाव किए थे। इसके चलते कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की संख्या को कम कर दिया है। बता दें कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है।

Read More…
Navratri 2020: शारदीय नवरात्र आज से शुरू, PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं….
Congress New President: जनवरी 2021 में कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष? राहुल गांधी पर सस्पेंस बरकरार