×

Akshay Kumar: अस्पताल में भर्ती अक्षय कुमार, कोविड 19 से पॉजिटिव आने के बाद चल रहा इलाज

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार को कोरोना वायरस से बीते दिनों पॉजिटिव पाया गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार की सुबह एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। अक्षय कुमार ने बताया कि, उनको कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। अभिनेता ने अपना कोरोना वायरस से टेस्ट करवाया जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, अक्षय कुमार रविवार की शाम को ही अस्पताल में एडमिट हो गए हैं और मुंबई स्थित अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि, मैं सभी को बताना चाहता हूं कि, आज सुबह कोविड-19 हो गया हूं। सभी प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहा हूं। मैंने तुरंत खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं घर पर ही क्वारंटीन में हूं और सभी जरूरी उपायों का पालन कर रहा हूं। अक्षय कुमार के सोशल मीडिया पोस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं। जिसको उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि जो लोग उनके संपर्क में आए है वे भी अपना टेस्ट करवा लें। अक्षय कुमार ने कहा कि, एक्शन में जल्द ही वापसी होगी।

Actress Shashikala: नहीं रहीं अपने जमाने की दिग्गज अदाकारा शशिकला, रविवार को ली आखिरी सांसे

Akshay Kumar: अस्पताल में भर्ती अक्षय कुमार, कोविड 19 से पॉजिटिव आने के बाद चल रहा इलाज

Rashmika Mandanna Birthday: आज 25 साल की हो गई रश्मिका मंदाना, जन्मदिन पर अभिनेत्री की है खास प्लानिंग