×

Abhishek Bachchan: अपने बेटे रणबीर कपूर के लिए चिचिंत रहते थे ऋषि कपूर, खुद अभिषेक बच्चन ने किया खुलासा

 

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर आज हमारे बीच नहीं है। उनका पिछले साल अप्रैल के महीने में ही निधन हो गया था। अभिनेता को लेकर अक्सर चर्चा हो जाती है। हाल ही में अभिनेता अभिषेक बच्चन ने खास इंटरव्यू में ऋषि कपूर के बारे में बात की। जिसमें उन्होंने बताया कि ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे और यही कारण है कि वो अभिनेता रणबीर कपूर की हर एक एक्टिविटी पर भी नजर रखते थे। अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया कि, हम लोग शिमला में शूटिंग कर रहे थे। अभिनेता सुबह की कॉफी के लिए ऋषि कपूर के रूम में गए। तो वो अपने कंप्यूटर पर कुछ देख रहे थे। मैंने देखा कि, वो किसी सेलिब्रिटी गॉसिप साइट पर रणबीर कपूर के बारे में जानकारी ले रहे थे। हालांकि उस वक्त अभिषेक बच्चन इसके बारे में नहीं पता था कि वो क्या कर रहे है। ऐसे में अभिनेता ने ​ऋषि कपूर से इस बारे में पूछा। तब उन्होंने एक सेलिब्रिटी गॉसिप वेबसाइट दिखाई और कहा कि ये जानकारी ले रहे हैं कि रणबीर कपूर के जीवन में क्या चल रहा है। अभिनेता की इस बात से ये साफ पता चल रहा है कि ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर के लिए काफी फिक्रमंद हुआ करते थे।अभिषेक बच्चन की बात करें तो उन्होंने ऋषि कपूर के साथ फिल्म दिल्ली 6 जैसी फिलमों में काम किया है। हालांकि आज ​ऋषि कपूर हमारे बीच नही हैं। उनका निधन पिछले साल कैंसर की वजह से 30 अप्रैल को हो गया था। अभिनेता ऋषि कपूर का इलाज करीब दो साल तक चला था लेकिन अंत में वो कैंसर से अपनी जंग को हार गए और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता के मौत का गम आज भी उनके चाहने वालों को है।

Sonu Sood ने उन छात्रों का समर्थन किया है जो एग्जाम कैंसिल करने के लिए कह रहे

Priyanka Chopra: बाफ्टा अवॉर्ड्स में दिखा प्रियंका चोपड़ा का दिलकश अंदाज, तस्वीरें हुई वायरल

Dhanush Karnan: साउथ स्टार धनुष की फिल्म कर्णन ने रिलीज होते ही कायम किया रिकॉर्ड