देखें दुनिया के रंग-बिरंगे क्रिसमस ट्री को, आपका फेवरेट कौन है?
Dec 14, 2017, 15:09 IST
न्यूयॉर्क का यह क्रिसमस ट्री तकरीबन 78 फुट लंबा और 47 फुट चौड़ा है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
मेलबर्न का यह क्रिसमस ट्री जो 32 फुट लंबा है। इस लिगो क्रिसमस ट्री को ढेर सारे खिलौनों और कैंडी केन्स से सजाया जाता है।
इंटरलॉकिंग धातु के खंभों से तैयार क्रिसमस ट्री रियो.डी.जेनेरियो के रॉड्रिगो डी फ्राइटास लगून में है। इसे 2.5 मिलियन माइक्रो लाइट बल्ब से सजाया गया है।
लंदन के इस प्लेफुल क्रिसमस ट्री को खासतौर पर बच्चों के लिए बनाया गया है। यह 45 फिट लंबा है।
पेरिस का यह खूबसूरत क्रिसमस ट्री को झिलमिलाते मैटल्स और मोती सी सफेद रोशनी से तैयार किया गया है। इस तरह का ट्री आपको सिर्फ पेरिस में ही देखने को मिलेगा।