×

स्कैम 1992 के निर्देशक की पहली सैलरी थी सिर्फ इतने रुपए, नहीं होगा विश्वास

 

भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज स्कैम 1992 दा हर्षद मेहता स्टोरी मानी गई है। इस वेब सीरीज को अक्टूबर में 2020 को रिलीज किया गया था। जिसमें प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में थे। इस वेब सीरीज की कहानी मुंबई के सबसे बड़े स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित है। हर्षद मेहता के जीवन के हर पन्ने को दर्शकों के सामने रख देती है यह वेब सीरीज। वेब सीरीज को काफी ज्यादा पसंद किया गया है। हर्षद मेहता के जीवन पर ही आधारित अभिषेक बच्चन की फिल्म द बिग बुल भी है। जिसे अभी हाल ही में रिलीज किया गया है। लेकिन द बिग बुल अपनी और दर्शकों को खींचने में नाकामयाब रही। तो वही स्कैम 1992 आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है। इस वेब सीरीज का म्यूजियम इस सीरीज में कलाकारों की एक्टिंग निर्देशन हर मायने में यह एक बहुत ही बेहतरीन वेब सीरीज है।

सबसे लाजवाब इस वेब सीरीज का निर्देशन किया गया है। अगर इस सीरीज के निर्देशन की तारीफ करने लगे तो शायद शब्द भी कम पड़ जाएंगे। इतने बेहतरीन निर्देशक हमारे भारत में हैं किसी को पता ही नहीं था। बता दें कि इस शिरीष का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। जो 13 नवंबर 2020 में रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म छलांग का निर्देशन किए है। वैसे तो यह 1993 से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं लेकिन इससे पहले कि लाइफ इनकी काफी दिक्कतों और परेशानियों से जूझ रही थी।

एक इंटरव्यू में हंसल मेहता ने अपने सैलरी के बारे में खुलासा किया उन्होंने बताया कि 16 साल की उम्र में उन्हें पहली सैलरी के तौर पर मात्र ₹450 प्रति महीने मिले थे तब वह एक स्टोर में सेल्स पर्सन का काम करते थे उस समय इसके अलावा इनकी रोजी-रोटी इनका कोई और चारा नहीं था। लेकिन यह कभी हार नहीं माने और कड़ी मेहनत से आज इस मुकाम पर पहुंचे। और आज यह एक शो का निर्देशन करने के लिए काफी मोटी रकम चार्ज करते हैं।