×

पानी की समस्या को लेकर ट्रेडमिल पर 21 किमी चले अक्षय कुमार

 

 

बॉलीवुड के खिलाडी कुमार अपनी फिल्मो के चलते तो काफी ज्यादा चर्चा में रहते है।  वही अक्षय देश के कई बड़े मुद्दों पर भी खुलकर बात करते है।  वही अक्षय इन समस्याओं  को लेकर कई बड़े कदम  भी उठाते है।  उन्ही समस्याओं में से एक समस्या है पानी। भारत में पानी एक बहुत बड़ी परेशानी बनता रहा है।  भारत के कई इलाक़ो में पानी की काफी कमी है जिसके चलते लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।  

भारत में आज भी कई गावो में महिलाए कई किलो मिलटर पैदल चलकर पानी लेकर आती है। उन महिलाओ की तकलीफ को समझने के लिए अक्षय ट्रेडमिल पर 21 किलोमीटर तक पैदल चले।  अक्षय ने बताया की देश की कई महिलाओ को साफ़ पानी के लिए ये हर दिन करना पड़ता है।  इसी के साथ ही अक्षय Mission Paani Waterthon  भी हिस्सा बन गए।