×

अजय देवगन का नया लुक हुआ वायरल, इस फिल्म में आएंगे ऐसे नजर

 

बॉलीवुड में सिंघम के नाम से मशहूर अजय देवगन अपने अलग अंदाज से हमेशा लोगों को प्रभावित करते हैं। फिलहाल इन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर अजय देवगन का एक दाढ़ी वाला लुक काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर दर्शकों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। इस तस्वीर में अजय देवगन काफी अलग अंदाज में दिख रहे हैं।

मिल रही खबरों की मानें तो अजय देवगन ने यह लुक फिल्म ‘थैंक गॉड’ के लिए अपनाया है। सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलीम हकीम ने उन्हें यह लुक दिया है और इन्होंने ही इनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ में कैप्शन में लिखा है कि, ‘यह डेडली अजय देवगन का डेडली लुक है’।

वहीं फैंस को उनके सिंघम का यह लुक बेहद टच और करारा लग रहा है। इस तस्वीर में अजय देवगन की दाढ़ी को हटाया नहीं गया है, बल्कि उसी को ट्रिम करके नया लुक दे दिया गया है। बता दें कि फिल्म थैंक गॉड का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म में अजय देवगन गॉड यानी भगवान की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। तो वही मीडिया की माने तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह एक कपल की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं।

फिल्म थैंक गॉड से पहले अजय देवगन की फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ रिलीज होगी। जिसकी रिलीज डेट 13 अगस्त रखी गई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है और उम्मीद की जा रही है फ़िल्म भी को बेहद पसंद आने वाली है।