×

Udaipur City Palace में हुई थी 'ये जावानी है दीवानी' की शूटिंग, वीडियो में एक दिन का किराया सुनकर फटी रह जाएंगी आंखें 

 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - जैसा कि सभी जानते हैं, यहां के कई महल अब होटलों में तब्दील हो चुके हैं, जो बॉलीवुड वालों के लिए मैरिज डेस्टिनेशन बन चुके हैं। इन्हीं में आता है सिटी पैलेस, लोगों में इसका काफी क्रेज है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा महल भी कहा जाता है। यहां एक रात का किराया सुनकर आपका दिमाग जरूर घूम जाएगा।

<a href=https://youtube.com/embed/ysD8SUYI4n8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ysD8SUYI4n8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="City Place Udaipur |सिटी पैलेस उदयपुर का इतिहास, वास्तुकला, संरचना, कलाशैली, एंट्री फीस, कैसे पहुंचे" width="695">
उदयपुर का सिटी पैलेस

उदयपुर के खूबसूरत महल की देश-दुनिया में काफी पहचान है। इसे सिटी पैलेस के नाम से जाना जाता है। यह पूरी दुनिया में मशहूर है, जिसकी नींव तत्कालीन महाराणा उदय सिंह ने रखी थी। इसे देखने के लिए हर रोज हजारों पर्यटक आते हैं। आज भी इस किले में राजघराने के लोग रहते हैं। उदयपुर का सिटी पैलेस दुनिया के दूसरे सबसे बड़े महलों में गिना जाता है।

22 महाराणाओं की कला देखने को मिलती है
दरअसल उदयपुर का सिटी पैलेस कई इमारतों का समूह है। यहां अलग-अलग इमारतें हैं, जहां राजा अपना काम करते थे। सिटी पैलेस को बनाने में करीब 22 राजाओं का अहम योगदान रहा है। इस महल को हर किसी ने अपने अंदाज में आकार दिया है। यही वजह है कि यह महल इतना भव्य है। इसे देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं।


एक दिन का किराया 4 लाख रुपए
फतेह प्रकाश होटल सिटी पैलेस के एक हिस्से में बना है, जिसका प्रबंधन यहां का राजपरिवार करता है। होटल में कई विदेशी मेहमान ठहरते हैं। यहां आपको शाही सुविधाओं के साथ कई लग्जरी सुविधाएं देखने को मिलेंगी। यहां ठहरकर आपको राजा-रानी जैसा अहसास होगा। अगर यहां के किराए की बात करें तो एक दिन का किराया 44000 से शुरू होकर 4 लाख के आसपास पहुंच जाता है।


खूबसूरत म्यूजियम भी देखें

अगर आपको मेवाड़ का यह सिटी पैलेस देखना अच्छा लगता है तो आप इसके एक हिस्से में बने म्यूजियम को देख सकते हैं। यहां प्रवेश शुल्क 400 रुपए प्रति व्यक्ति है। यहां महाराजाओं की कई चीजें रखी गई हैं। महल में खिड़कियां, बरामदे, घुमावदार गलियां बेहद आकर्षक लगती हैं।इस महल में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की सुपरहिट रोमांटिक ड्रामा मूवी ये जवानी है दीवानी के अधिकांश हिस्से की शूटिंग भी हुई थी ।