×

'यह प्रेम मोल लिया' का शूटिंग खत्म, सूरज बड़जात्या संग खास सफर को याद कर भावुक हुए अनुपम खेर

 

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ अपनी आगामी फिल्म 'यह प्रेम मोल लिया' की शूटिंग पूरी कर ली है। शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म के रैप अप की तस्वीरें वीडियो पोस्ट किए, जिनमें वे डायरेक्टर और फिल्म की पूरी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने इस पोस्ट के जरिए निर्देशक के साथ अपने सफर और दोस्ती के बारे बताया।

अभिनेता ने लिखा, "हमने गुरुवार रात सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोह लिया' की शूटिंग पूरी कर ली है। मैं सूरज को तब से जानता हूं, जब वह मेरी पहली फिल्म सारांश में असिस्टेंट के तौर पर थे। तब से लेकर हमने आठ से ज्यादा फिल्मों का सफर एक साथ तय किया। सूरज को महान कहानीकारों के रूप में आगे बढ़ते देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।"

उन्होंने लिखा, "सूरज की खूबसूरती समान है, उन्हें एक ऐसी दुनिया में बढ़ते हुए देखना अच्छा लगता है, जहां पर सिनेमा समेत बाकी चीजें लगातार बदल रही हैं। सूरज ने अपनी ईमानदारी और इमोशंस से समझौता किए बिना भारतीय परिवारों, रिश्तों, दया और मूल्यों की भावना को बचाया है और यह उनके अंदर की सबसे बड़ी ताकत है। मुझे उनके अंदर की यही बात सबसे अच्छी लगती है। उनकी फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं करतीं, वे हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं।"

अभिनेता सूरज बड़जात्या की फिल्म का नाम लेते हुए लिखा, "फिल्म 'यह प्रेम मोल लिया' उनकी इसी खूबसूरती का अगला पड़ाव है। यह उनकी असाधारण यात्रा का एक और खूबसूरत चैप्टर है। यह दिल, ग्रेस और एक ऐसी कहानी वाली फिल्म है, जिसके नरे मुझे गहराई से छुआ है।"

उन्होंने इस फिल्म के लिए सूरज बड़जात्या को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "शानदार कास्ट और क्रू को उनके प्यार, लगन और प्यार के लिए धन्यवाद, जिसने सेट पर हर दिन को इतना खास बना दिया। अब, मैं आप सभी के 'यह प्रेम मोल लिया' के जादू का अनुभव करने का इंतजार नहीं कर सकता। कुछ सफर एक रैप के साथ खत्म होते हैं। खूबसूरत सफर तब शुरू होते हैं, जब वे दर्शकों तक पहुंचते हैं। हर हर महादेव।"

--आईएएनएस

एनएस/वीसी