Weekend का हो गया जुगाड़! सितंबर में नेटफ्लिक्स पर आ रही हैं ये 5 दमदार फिल्में, खूब होगा एंटरटेनमेंट
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर महीने दर्शकों के लिए कुछ नया और दिलचस्प कंटेंट देखने को मिलता है। सितंबर 2026 भी सिनेमा और डॉक्यूमेंट्री पसंद करने वालों के लिए खास रहने वाला है। इस महीने नेटफ्लिक्स पर कई नई फिल्में और डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने वाली हैं, जिनमें थ्रिलर से लेकर कॉमेडी और रियल लाइफ स्टोरीज तक शामिल हैं। आइए जानते हैं सितंबर में कौन-कौन सी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
अनटोल्ड: रेचल गन ब्रेकिंग बैडली
सितंबर की शुरुआत एक डॉक्यूमेंट्री से होने वाली है। 'अनटोल्ड: रेचल गन ब्रेकिंग बैडली' 1 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
इस डॉक्यूमेंट्री में रेचल गन के करियर के उतार-चढ़ाव और उनकी दोबारा पहचान बनाने की कहानी दिखाई जाएगी। वह एकेडमिक और प्रतिस्पर्धी ब्रेकडांसर हैं, जिन्होंने 2024 ओलंपिक में डेब्यू के बाद दुनियाभर में काफी चर्चा बटोरी थी। डॉक्यूमेंट्री में उनके सफर और विवादों के बीच खुद को संभालने की कहानी को दिखाया जाएगा।
टर्निंग पॉइंट: जेनरेशन 9/11
'टर्निंग पॉइंट: जेनरेशन 9/11' 2 सितंबर को रिलीज होगी। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन ब्रायन नैपेनबर्गर ने किया है।
इसमें 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों के 25 साल बाद उस पीढ़ी की जिंदगी पर फोकस किया जाएगा, जिसने इस घटना के बाद की दुनिया में अपना बचपन और युवावस्था देखी। डॉक्यूमेंट्री में 9/11 के बाद समाज और नई पीढ़ी पर पड़े लंबे समय के प्रभाव को समझने की कोशिश की गई है।
मोनोंके द मूवी: चैप्टर III - द कर्स ऑफ द सर्पेंट
एनीमे और मिस्ट्री-थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए भी सितंबर खास रहने वाला है। 'मोनोंके द मूवी: चैप्टर III - द कर्स ऑफ द सर्पेंट' 9 सितंबर को रिलीज होगी।
यह जापानी मिस्ट्री-थ्रिलर एनीमे फिल्म है, जिसका निर्देशन तोमोआकी कोशिडा ने किया है। फिल्म के एनीमेशन का काम स्टूडियो काफ्का और ट्विन इंजन के EOTA ने किया है। फिल्म में रहस्य, रोमांच और अलौकिक घटनाओं का मिश्रण देखने को मिलेगा।
कॉल माय एजेंट! द मूवी
'कॉल माय एजेंट! द मूवी' 10 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन एमिली नोब्लेट ने किया है, जबकि स्क्रीनप्ले फैनी हेरेरो ने लिखा है।
फिल्म की कहानी ASK एजेंसी के बंद होने के करीब पांच साल बाद की घटनाओं पर आधारित है। शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले मुख्य अभिनेता फिल्म छोड़ देता है और निर्माता के साथ विवाद के कारण परिस्थितियां और मुश्किल हो जाती हैं। इसके बाद डायरेक्टर आंद्रेया अपनी पुरानी टीम को दोबारा एकजुट करने की कोशिश करती है। कहानी में इसके बाद कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलते हैं।
वाय डिड आई गेट मैरिड अगेन?
इस फिल्म की कहानी एक डेस्टिनेशन वेडिंग के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें मार्कस और एंजेला की बेटी की शादी दिखाई जाएगी, जिसके लिए पुराने कपल्स एक बार फिर साथ आते हैं।
शादी के दौरान पुराने रिश्ते, नए विवाद और कई अनपेक्षित घटनाएं सामने आती हैं। फिल्म में रिश्तों और परिवार के बीच होने वाली नोकझोंक के साथ कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे।