☰
×

Varun Dhawan: वेकेशन पर बेटी लारा का हाथ थामे दिखे एक्टर, पिता-बेटी की तस्वीर ने जीता फैंस का दिल

 

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। मुंबई की व्यस्त जिंदगी से दूर वह एक वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन पर सुकून के पल एंजॉय कर रहे हैं। एक्टर ने अपने वेकेशन की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा, जिसमें वरुण अपनी बेटी लारा का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। पिता-बेटी की इस प्यारी झलक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की वेकेशन की झलक

वरुण धवन ने अपने वेकेशन की तस्वीरों के साथ कैप्शन में 'वाइल्ड एंड फ्री' लिखा है। तस्वीरों में वह वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन पर घूमते, स्विमिंग पूल के किनारे आराम करते और समुद्र तट पर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। एक फोटो में वह बीच पर शर्टलेस पोज देते नजर आए।

इसके अलावा अभिनेता ने अपने फिटनेस रूटीन की झलक भी दिखाई। इसमें योग और वर्कआउट करते हुए उनकी तस्वीरें शामिल हैं। इन तस्वीरों से साफ है कि छुट्टियों के दौरान भी वह अपनी फिटनेस का ध्यान रख रहे हैं।

बेटी लारा के साथ तस्वीर ने खींचा ध्यान

वेकेशन की तस्वीरों में सबसे खास फोटो वह है, जिसमें वरुण अपनी बेटी लारा का हाथ पकड़कर सीढ़ियों से नीचे उतरते दिख रहे हैं। लारा ने पीले रंग की ड्रेस, पिंक हेयरबैंड और सनग्लासेस पहने हैं। हालांकि, तस्वीर में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

वरुण और नताशा अपनी बेटी को मीडिया और सोशल मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि लारा की इस छोटी सी झलक पर भी फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

2021 में नताशा दलाल से की थी शादी

वरुण धवन ने 24 जनवरी 2021 को अपनी बचपन की दोस्त और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल से शादी की थी। दोनों ने अलीबाग में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी के करीब तीन साल बाद 3 जून 2024 को उनके घर बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम लारा रखा गया।

वरुण धवन का वर्कफ्रंट

फिल्मों की बात करें तो वरुण धवन पिछली बार फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और यह बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर उपलब्ध है। फिलहाल वरुण ने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।