×

कौन हैं अरुणाचल प्रदेश की Chum Darang जिनका करणवीर के साथ जुड़ रहा नाम ? इस इस Ex-कंटेस्टेंट को कर चुकी है डेट 

 

टीवी न्यूज़ डेस्क - चुम दरंग के बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने के बाद उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। कई लोगों को तो ये भी नहीं पता था कि वो बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। शो की शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि चुम ज्यादा दिन शो में नहीं टिक पाएंगी और बाहर हो जाएंगी। लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में दर्शकों ने उनके खेल को खूब प्यार दिया है। पिछले कुछ हफ्तों से वो करणवीर मेहरा के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर वायरल हो रही हैं। 'बिग बॉस 18' की फीमेल कंटेस्टेंट्स में से दर्शक सबसे ज्यादा चुम दरंग को पसंद कर रहे हैं। वो शो में दोस्ती की नई मिसाल बनकर उभरी हैं। दोस्तों के लिए वो किसी से भी लड़ने से पहले एक बार भी नहीं सोचती हैं। तो इसी बीच आइए जानते हैं कि वो अपनी पर्सनल लाइफ में कैसी हैं और क्या करती हैं।


सबकी फेवरेट चुम दरंग कौन हैं?
चुम दरंग अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट की रहने वाली हैं। उन्होंने टूरिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। चुम दरंग ने एक्टिंग के क्षेत्र में काम किया है। चुम 'बधाई दो' में भूमि पेडनेकर के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी नजर आई थीं। एक्टिंग के अलावा चुम दरंग कई ब्यूटी पेजेंट का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने मिस टियारा इंडिया इंटरनेशनल 2017 का ताज जीता था। इसके अलावा वह 'मिस इंडिया अर्थ 2016', और 'मिस एशिया वर्ल्ड 2017' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। एक्टिंग की दुनिया में खुद को स्थापित करने के लिए चुम दरंग को काफी संघर्ष करना पड़ा। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें काफी नस्लभेदी कमेंट्स का सामना करना पड़ा था।


करणवीर मेहरा के साथ दिखी खास बॉन्ड
शो में लोगों को उनका गेम तो पसंद आ ही रहा है, साथ ही दर्शक उन्हें करणवीर के साथ देखना भी पसंद करते हैं। पूरा सोशल मीडिया दोनों के क्यूट पलों से भरा पड़ा है। करण कई बार शो में एक्ट्रेस के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। हालांकि, चुम ने अभी तक करण के लिए अपने प्यार का इजहार नहीं किया है। दोनों की केमिस्ट्री के लोग दीवाने हो रहे हैं। एक दूसरे का ख्याल रखने से लेकर एक दूसरे का साथ देने तक, ये पल दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।


बिग बॉस 4 के कंटेस्टेंट को कर चुकी हैं डेट
आपको जानकर हैरानी होगी कि चुम दरंग इससे पहले बिग बॉस सीजन 4 के कंटेस्टेंट को डेट कर चुकी हैं। उनका नाम हृषांत गोस्वामी है जो पेशे से मॉडल हैं। वो बिग बॉस के चौथे सीजन में नजर आए थे। इसके अलावा हृषांत कई टीवी ऐड में भी नजर आ चुके हैं। अब देखना ये है कि चुम शो में कितना आगे जाती हैं।