×

टेरेंस लुईस ने नोरा फतेही के साथ किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो

 

मनोरंजन जगत में हर दिन कोई ना कोई विवाद शुरू हो जाता है। ये साल बॉलीवुड के लिए काफी ज्यादा विवादों भरा रहा है। हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता रहता है। सुशांत केस के चलते पहले ही बॉलीवुड गलियारों में हलचल मची हुई है। वही अनुराग कश्यप और पायल के बिच विवाद भी बढ़ता जा रहा है। वही अब एक और विवाद ने अपनी जगह बनाना शुरू कर दिया है।

इस बार टीवी के गलियारों से एक विडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसको देख कर हर कोई काफी ज्यादा हैरान हो गया। दरअसल टीवी के मशहूर शो  ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के सेट पर कुछ ऐसा हो गया जिसको देखकर हर कोई काफी ज्यादा हैरान हो गया। इस शो के सेट से एक विडियो सामने आया है जिसमे जो के जज  टेरेंस लुईस एक्ट्रेस नोरा फतेही के बैक पोर्शन पर टच करते दिखाई दे रहे हैं।