×

Vikas Gupta: प्रत्यूषा बनर्जी के साथ अफेयर में रह चुके हैं विकास गुप्ता

 

छोटे पर्दे के मशहूर और विवादित टीवी शो बिग बॉस में नजर आ चुके विकास गुप्ता अक्सर चर्चा में बने रहते हैं और उनको लेकर कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती है। हालांकि विकास गुप्ता का नाम ज्यादातर विवादों में रहता है। विकास गुप्ता अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से भी नहीं डरते हैं। बता दें कुछ समय पहले विकास गुप्ता ने इस बात का खुलासा किया था कि वो बायसेक्सुअल हैं। इसी बीच विकास गुप्ता ने अपनी जिंदगी के बारे में एक और गहरा राज खोला है। जिसे सुनकर कई टीवी इंडस्ट्री के कलाकार और उनके चाहने वाले भी हैरान हो जाएंगे। विकास गुप्ता ने खुलासा किया है कि, वो टीवी के मशहूर शो बालिका वधू में नजर आने वाली अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी को डेट कर चुके हैं। प्रत्यूषा बनर्जी उन गिने-चुने लोगों में से एक थी जिसे विकास गुप्ता की बायसेक्सुअल के बारे में पता था। विकास गुप्ता ने बताया कि मैंने अपनी पूरी लाइफ में सिर्फ और सिर्फ दो लड़कियों को डेट किया है। इन लड़कियों को मेरे बायसेक्सुअल होने के बारे में पता था। इनमें से एक लड़की प्रत्यूषा बनर्जी थी मैं और प्रत्यूषा बनर्जी बहुत कम समय के लिए साथ थे। ब्रेकअप के बाद प्रत्यूषा बनर्जी को पता चला कि मैं एक बायसेक्सुअल हूं। इसके आगे विकास गुप्ता ने बताया कि, लोगों ने मेरे खिलाफ प्रत्यूषा बनर्जी को भड़काया था। जिसकी वजह से प्रत्यूषा ने उन से ब्रेकअप कर लिया था। विकास गुप्ता ने बताया कि, वो इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहते। क्योंकि प्रत्यूषा बनर्जी अब इस दुनिया में नहीं है हालांकि ब्रेकअप के बाद वो प्रत्यूषा बनर्जी से काफी नाराज थे। प्रत्यूषा बनर्जी की मौत के बारे में बात करते हुए विकास गुप्ता ने बताया कि, उनको आज भी वो दिन याद है जब प्रत्यूषा बनर्जी की मौत हुई थी। खबर मिलते ही वो अस्पताल पहुंचे थे। मकरंद मल्होत्रा अस्पताल में ही थे वह लोगों को फोन करके बुला रहे थे। प्रत्यूषा बनर्जी ने मकरंद मल्होत्रा को भी डेट किया था।

Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी के पति ने किया सनसनीखेज खुलासा, अभिनेत्री की वजह से नहीं पहली पत्नी के अफेयर से टूटी थी शादी

Anita Hassanandani: क्या मां बनने के बाद एक्टिंग छोड़ रही अनीता हसनंदानी, जाने अभिनेत्री का जवाब

Nusrat Jahan: नुसरत जहां की प्रग्नेंसी की सामने आई तस्वीर, साफ दिखा बेबी बंप