अब गर्लफ्रेंड गरिमा जैन ने छोड़ा विवियन डीसेना का साथ
कुछ दिनों पहले विवियन डीसेना अपनी पत्नी वाहबिज दोराबजी के साथ तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। दोनों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थी। इसकी शुरूआत तब हुई थी जब उनकी पत्नी ने उनपर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट भी शेयर की थी। हालांकि दोनो का तलाक आज तक नहीं हो पाया है।
जी हां स्पॉट बॉय की एक ताजा खबर की मानें तो गरिमा और विवियन का ब्रेकअप हो चुका है। इतना ही नहीं विवियन की वजह से गरिमा ने सीरियल शक्ति से भी किनारा कर लिया है। इसकी वजह बताई जा रही है कि गरिमा को विवियन को अपने आसपास देखना पसंद नहीं हैं, इसलिए उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया है।
हालांकि जब भी गरिमा से विवियन के बारे में पूछा जाता है तो वो हमेशा उनको अपना दोस्त ही बताती हैं। इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें उस समय सामने आई है जब कहा जा रहा था कि, अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए विवियन, गरिमा की बिल्डिंग में ही शिफ्ट हो गए थे। खबरें तो ये भी है कि दोनों एक दूसरे को महंगे गिफ्ट भी दिया करते थे।