TV इंडस्ट्री का ये दिग्गज एक्टर Rohit Shetty के शो में उड़ाएगा गर्दा, फीस जान लगेगा 440 वोल्ट का झटका
टीवी न्यूज़ डेस्क - कलर्स टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 लगातार चर्चा में बना हुआ है. इस शो के लिए मेकर्स कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। इस बार मेकर्स शो को पहले से भी ज्यादा मुश्किल बनाने जा रहे हैं. इसका मतलब साफ है कि इस बार शो में पहले से भी ज्यादा खतरनाक स्टंट होंगे. हर बार की तरह इस बार शो की शूटिंग केपटाउन में नहीं होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल शो की शूटिंग थाईलैंड या जॉर्जिया में की जाएगी। फैंस इस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस शो में हिस्सा लेने के लिए कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में अभिषेक कुमार, निमरित कौर अहलूवालिया, मन्नारा चोपड़ा, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, मनस्वी ममगई, जिया शंकर, शोएब इब्राहिम, विवेक दहिया, हेली शाह, फिरोजा खान उर्फ खानजादी समेत कई सेलेब्स को अप्रोच किया गया है। ये देखना दिलचस्प होगा कि इस शो का हिस्सा कौन बनता है।
ये हैं खतरों के खिलाड़ी के सबसे महंगे कंटेस्टेंट
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहसिन खान खतरों के खिलाड़ी के सबसे महंगे कंटेस्टेंट हैं. पोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने इस शो के लिए एक्टर को अप्रोच किया है।अभिनेता ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में मशहूर हो गए। अभिनेता को आखिरी बार ईशा सिंह और प्रतीक सहजपाल के साथ 'जब मिला तू' में देखा गया था। खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग मई के मध्य में होगी और शो जून के महीने में ऑन एयर होगा. मेकर्स ने अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है।