×

सुनील ग्रोवर का खुलासा, कैसा है सलमान खान के साथ उनका रिश्ता

 

बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपने अपने घरो में इस वक्त क्वारंटाइन में हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ ही समय पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लिए लॉडाउन किया है। तो ऐसे में हर कोई अपने घरों में है। कई बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने अपने फैंस से जुड़े हुए है और अपना टाइम बिता रहे हैं। इसी बीच अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने एक खास बातचीत में कई खुलासे किए है। इस बातचीत में सुनील ग्रोवर ने सलमान खान के साथ अपनी स्पेशल बॉन्डिंग को लेकर भी कई बातें बताईं। सुनील ग्रोवर ने कहा कि वो सलमान खान के बहुत बड़े फैन है। फिल्म भारत में सुनील ग्रोवर ने उनके साथ काम किया था। तब क्योंकि वो सलमान खान साथ काम कर रहे थे वो काफी डरे हुए थे। लेकिन सलमान बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्होंने सुनील ग्रोवर को कभी इस बात का अहसास नहीं होने दिया कि वो बड़े स्टार हैं और वो छोटे कलाकार। उन्होंने भारत के सेट पर सुनील ग्रोवर काफी कंफर्टेबल महसूस करवाया। इसके अलावा सुनील ग्रोवर ने सलमान खान के बारे में कई सारी बाते की। साथ ही सुनील ग्रोवर सलमान खान के 25 हजार मजदूरों की मदद करने को लेकर उनकी तारीफ की।वैसे आपको बता दे कि सलमान खान ने हाल ही में 25 हजार मजदूरों की मदद करने का फैसला किया है। इस वक्त जब देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है तो सलमान के अलावा कई सेलेब्स ने पीएम मोदी के केयर फंड में दान किया है। सलमान के अलावा अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, ऋतिक रोशन, वरूण धवन, रणदीप हुड्डा जैसे कलाकारों के नाम शामिल है।

फिल्म भारत में सुनील ग्रोवर ने उनके साथ काम किया था। तब क्योंकि वो सलमान खान साथ काम कर रहे थे वो काफी डरे हुए थे। लेकिन सलमान बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्होंने सुनील ग्रोवर को कभी इस बात का अहसास नहीं होने दिया कि वो बड़े स्टार हैं और वो छोटे कलाकार। उन्होंने भारत के सेट पर सुनील ग्रोवर काफी कंफर्टेबल महसूस करवाया। सुनील ग्रोवर का खुलासा, कैसा है सलमान खान के साथ उनका रिश्ता