×

Shaheer Sheikh: जल्द पापा बनने वाले हैं अभिनेता शहीर शेख, पिछले साल रचाई थी रूचिका कपूर से शादी

 

छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता शहीर शेख के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जी हां बता दें कि अभिनेता शहीर शेख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि, वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं, उनकी पत्नी रुचिका कपूर इन दिनों प्रेग्नेंट है। शहीर शेख ने पोस्ट को शेयर करते हुए बताया कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं। बता दें कि अभिनेता शहीर शेख और रुचिका कपूर ने पिछले साल नवंबर के महीने में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे हुए थे।

ये दोनों पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे काफी समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इसके बाद शहीर शेख और रुचिका कपूर ने पिछले साल नवंबर के महीने में गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज की थी। इन दोनों ने ही बहुत सिंपल तरीके से शादी कर फैंस को चौंकाया था।

शादी करने के बाद दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी। जिसमें शहीर शेख और रूचिका कपूर रजिस्टर मैरिज करते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि इसके बाद से ही दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शहीर शेख अपनी पत्नी रुचिका कपूर के साथ कई सारी तस्वीरें भी शेयर की है।

जिसको फैंस के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया है। हालांकि अब ये दोनों जल्दी ही माता पिता बनने वाले हैं। बता दें कि शहीर और रूचिका कपूर की पहली बार मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और उसके बाद शादी कर ली।

Eid ul Fitr 2021: बॉलीवुड कलाकारों ने फैंस को दी ईद उल फ़ित्र की मुबारकबाद

Eid Special Song: इन बॉलीवुड गानों से ईद पार्टी को बनाए खास, शानदार है लिस्ट

Shaheer Sheikh: जल्द पापा बनने वाले हैं अभिनेता शहीर शेख, पिछले साल रचाई थी रूचिका कपूर से शादी