×

Santosh Anand: सोशल मीडिया पर इंडियन आइडल के संतोष आनंद के एपिसोड को लोगों ने बताया TRP स्टंट

 

छोटे पर्दे के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का आगाज़ काफी समय पहले ही हो गया था। इस शो में कई लोग आए दिन आते रहते हैं। बीते दिन ही इंडियन आईडल 12 में मशहूर बॉलीवुड सिंगर गीतकार संतोष आनंद पहुंचे थे। संतोष आनंद पिछले काफी समय से गुमनामी के अंधेरे में अपनी जिंदगी गुजार रहे थे। लेकिन इंडियन आईडल 12 में आने के बाद वो सुर्खियों में आ गए हैं। संतोश आनंद के लिए एक स्पेशल एपिसोड इंडियन आइडल पर प्रसारित किया गया था। जिसमें उनकी कहानी को लोगों के सामने पेश किया। इस दौरान इंडियन आईडल में बतौर जज नजर आने वाली मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी संतोष आनंद की मदद की थी। जिसमें उन्होंने संतोष को पांच लाख रूपए की आर्थिक मदद की थी। इसकी कई लोगों ने सिंगर नेहा कक्कड़ की दरियादिली की तारीफ की थी। जैसे ही इंडियन आइडल 12 में गीतकार संतोष आनंद के एपिसोड को प्रसारित किया गया था। वैसे ही अब इस शो को लेकर कई तरह की बातें भी की जा रही हैं। सोशल मीडिया पर इस एपिसोड के कई वीडियोस भी वायरल हो रहे है। कुछ लोग मेकर्स की जहां तारीफ करते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं कुछ लोग ने टीआरपी स्टंट बता दिया है। लोगों का कहना है कि संतोष आनंद जी की आर्थिक हालात को लेकर उल्टी-सीधी बातें करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि संतोष आनंद का मजाक बना रहे है। कि वो भीख मांग कर अपना गुजारा कर रहे है। गलत खबरों पर कई नामी लोगों ने भी अपनी राय रखते हुए उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे लोग हैं जिनका कहना है कि, इंडियन आईडल 12 सिर्फ टीआरपी को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया है। हालांकि इस पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। खुद गीतकार संतोष आनंद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। संतोश आनंद ने कहा कि वो आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी है। दुनिया में पैसा ही सब कुछ नहीं है प्यार और सम्मान सबसे ज्यादा जरूरी है। मैंने अपने जीवन में नाम और शोहरत के साथ लोगों का प्यार कमाया है।

Allu Arjun Pushpa: फिल्म पुष्पा को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए अल्लू अर्जुन कर रहे ये काम

B’wood Actress: सिर्फ करीना ही नहीं इन अभिनेत्रियों ने भी किया था 40 साल के बाद मां बनने का फैसला

Bhoot Police Release: सामने आई भूत पुलिस फिल्म की रिलीज डेट, साथ ही रिलीज हुआ पोस्टर