×

बिग बॉस शो में सलमान खान ने रचाई शादी

 

छोटे परदे का मशहूर विवादित शो बिग बॉस 13 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। उनके इस शो को लोग काफी पसंद कर रहे है। लेकिन इस बार इस शो की खासियत है कि इसको लोगों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं पिछले सीजन्स के मुकाबले ये ज्यादा विवाद में नहीं रहा है। इस कारण इसकी टीआरपी में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं शो को दिलचस्प बनाने के लिए इसके मेकर्स नई नई तरकीब अपना रहे हैं। बीते दिन इस शो में सलमान खान के अलाव एक और शख्स दिखाई दिया जिसने इस शो को और भी मजेदार बना दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की। बीते एपिसोड में सुनील ग्रोवर ने गुत्थी बनकर शो में एंट्री ली और सभी को काफी एंटरटेन किया। गुत्थी ने इस दौरान घरवालों के साथ जमकर मस्ती की। उन्होंने टुच्चे सी खबरें सुनाने के साथ साथ गाना गाकर घरवालों को मनोरंजन भी किया। जिसको घरवालों के साथ साथ बिग बॉस के फैंस ने भी पसंद किया है। हालांकि सुनील ग्रोवर यानी गुत्थी सिर्फ यही नहीं रूके। उन्होंने तो बिग बॉस के शो में सलमान खान के साथ रोमांस भी किया। गुत्थी ने सलमान खान के साथ दिल दियां गल्लां गाने पर डांस किया। इस दौरान गुत्थी ने सलमान से कहा, मैं आपके पापा से मिली थी। मैंने उनसे कहा कि मैं आपके बेटे से शादी करना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि, अगर वो तुम्हारी मांग में सिंदूर भर दे तो भरवा लो। इसके बाद सलमान खान ने गुत्थी के कहने पर उनकी मांग भी भरी। गुत्थी टॉय लेकर आई जिसको उन्होंने सलमान का बच्चा बताया। तीनों की सेल्फी भी ली। सुनील ग्रोवर के द्वारा ऐसा मजाक होता देख सलमान खान ठहाके मार मार कर हंसने लगे।

खैर अगर हम बात करें सलमान और सुनील को तो दोनों ने एक साथ फिल्म भारत में काम कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया है। इसके अलावा सलमान इन दिनों अपनी अगली फिल्म दबंग 3 में भी व्यस्त है जो इसी 20 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मशहूर विवादित शो बिग बॉस 13 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। बीते एपिसोड में सुनील ग्रोवर ने गुत्थी बनकर शो में एंट्री ली और सभी को काफी एंटरटेन किया। गुत्थी ने इस दौरान घरवालों के साथ जमकर मस्ती की। शो में उन्होंने सलमान से शादी भी की साथ ही रोमांस भी किया। जिसको लोगों ने काफी पसंद किया। बिग बॉस शो में सलमान खान ने रचाई शादी