Khatron Ke Khiladi 14 की शूटिंग के दौरान खुद खतरों से खेलते दिखे Rohit Shetty, तस्वीरें देख फैन्स के उड़े होश
टीवी न्यूज़ डेस्क - रोहित शेट्टी एक जाने-माने स्टंटमैन हैं। आपने उनकी फिल्म सिंघम, सिंबा और सिंघम रिटर्न्स में उनका कमाल देखा होगा। रोहित इन दिनों रोमानिया में खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान रोहित वहां हो रही चीजों के बारे में फैन्स को अपडेट करते रहते हैं। शो के अब तक के अपडेट्स को देखकर लग रहा है कि टास्क के मामले में ये सीजन और भी खतरनाक होने वाला है।
रोहित शेट्टी ने पोस्ट की फोटो
हालांकि रोहित हमेशा अपने कंटेस्टेंट्स को मोटिवेट करते नजर आते हैं। हाल ही में खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उन्हें खुद असली स्टंट करते देखा जा सकता है। रोहित द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर में वे चलते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में डायरेक्टर को ट्रक और जलती हुई कार के साथ स्टंट करते साफ देखा जा सकता है।
क्या है चैलेंज
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रोहित शेट्टी ने स्टंट के प्रति अपना शौक जाहिर किया हो। 'गोलमाल' और 'सिंघम' फ्रेंचाइजी जैसी एक्शन पैक्ड फिल्मों के निर्देशक रोहित शेट्टी ने साफ तौर पर बता दिया है कि उन्हें हाई-ऑक्टेन माहौल कितना पसंद है। खतरों के खिलाड़ी पूरी तरह से फियर फैक्टर पर आधारित शो है जहां सेलेब्स को कई चुनौतियां दी जाती हैं और उन्हें अपने डर का सामना करना पड़ता है। इस दौरान उन्हें कई शारीरिक और मानसिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। रोहित शेट्टी इस शो को 2014 से होस्ट कर रहे हैं। इससे पहले अक्षय कुमार इसे होस्ट करते थे। रोहित शेट्टी को इस शो को होस्ट करते हुए 10 साल हो गए हैं। यह शो सितंबर में टीवी पर प्रीमियर होगा।