×

51साल के इस अभिनेता का ट्रांसफॉमेशन देखकर हो जाएंगे हैरान

 

बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जो अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते है। उनकी शानदार फिटनेस ही पहचान है। जिसमे सुनील शेट्टी, टाइगर श्रॉफ, विद्युत जामवाल, ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार का नाम आता है वहीं अभिनेत्रियों में मंदिरा बेदी, मलाइका अरोड़ा, दिशा पाटनी और शिल्पा शेट्टी का नाम शामिल हैं। ये ऐसे सितारे है जिनके लिए फिटनेस का एक अलग ही महत्व होता है। उनका करियर पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है ​कि वो कितने फिट है। बढ़ता हुआ वजन सेलेब्स के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अब हाल ही में एक अभिनेता ने अपनी फिटनेस की जर्नी को शेयर किया है। इस अभिनेता के बारे में जानने ​के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं रोहित रॉय की। रोहित रॉय टीवी के मशहूर और हैंडसम अभिनेता है। लेकिन हाल ही में उन्होने अपना हैरान करने वाला ट्रांसफॉमेशन सामने आया है। रोहित रॉय ने अपने सोशल मीडिय पर दो तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। जिसमे उनकी फैट टू फिट जर्नी वाकई प्रेरणादायक लग रही है। जो आप खुद यहां इस तस्वीर में देख सकते है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि इतना भी बुरा नहीं है लेकिन ये साद रखना कि ट्रांस्फॉर्म करना मुश्किल है और उसमें बने रहना और भी मुश्किल। फिटनेस एक जर्नी है कोई मंजिल नहीं है।’ अभिनेता के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद ऐसा लग रहा है कि उन्होंने फैट टू फिट सफर के लिए काफी मेहनत की है। रोहित रॉय की उम्र आज 51 साल हो गई लेकिन उनकी फिट तस्वीर को देखकर उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। रोहित के काम की बात करें तो उनको कई टीवी शो में काम करते हुए आप देख चुके है। इसके अलावा वो कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

रोहित रॉय ने हाल ही में अपना हैरान करने वाला ट्रांसफॉमेशन सामने आया है। रोहित रॉय ने अपने सोशल मीडिय पर दो तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। जिसमे उनकी फैट टू फिट जर्नी वाकई प्रेरणादायक लग रही है। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि इतना भी बुरा नहीं है लेकिन ये साद रखना कि ट्रांस्फॉर्म करना मुश्किल है और उसमें बने रहना और भी मुश्किल। 51साल के इस अभिनेता का ट्रांसफॉमेशन देखकर हो जाएंगे हैरान