×

Rhea Chakraborty: सुशांत की पुणतिथि से पहले रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया पोस्ट

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। रिया चक्रवर्ती का नाम विवादों में भी सामने आ चुका है। ऐसा कहा जाता है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत केस में आरोपी हैं। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनको ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है। इसके अलावा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही लगातार रिया चक्रवर्ती को सोशल मीडिया यूजर्स अक्सर खरी खोटी सुनाया करते है। सुशांत के निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को की मौत को एक साल होने जा रहे हैं। रिया चक्रवर्ती ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर वापसी की और इसके बाद लगातार कई पोस्ट शेयर कर रही है। हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमे उन्होंने एक बड़ी बात कह दी है। एक तस्वीर शेयर की है जिसके साथ भी लिखा है कि, बड़े दर्द से बड़ी ताकत मिलती है। आपको बस भरोसा करना होगा वहां रुकना पड़ेगा।रिया चक्रवर्ती के इस पोस्ट पर बॉलीवुड से जुड़े कलाकारों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उनकी दोस्त अनुषा डांडेकर ने भी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता अपारशक्ति खुराना हॉट वाली इमोजी शेयर किया। आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को पिछले साल 14 जून को उनके मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाया गया था। अभिनेता की मौत को लेकर कई लोगों को संदेह है। जिसकी वजह से इस मामले की जांच की जा रही है।

Rhea Chakraborty: सुशांत की पुणतिथि से पहले रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया पोस्ट

The Family Man 2: वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 की रिलीज से पहले मनोज बाजपेई ने इन दो स्टार्स का जताया आभार

Shahrukh Khan: क्या आप जानते हैं शाहरुख खान का निक नेम, बहुत फनी हैं अभिनेता का नाम