×

Priyanka Chopra: प्रियंका की फिल्म द व्हाइट टाइगर की रिलीज को रोक की मांग, लगा ये आरोप

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज रिलीज होने वाली फिल्म द व्हाइट टाइगर है। फिल्म आज ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है। फिल्म द व्हाइट टाइगर में प्रियंका चोपड़ा के अलावा अभिनेता राजकुमार राव भी अहम रोल में नजर आए हैं। लेकिन रिलीज से पहले प्रियंका और राजकुमार राव की फिल्म द व्हाइट टाइगर विवादों में आ गई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ​हॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर जॉन हार्ट जूनियर ने कॉपीराइट का उल्लंघन करने के आरोप में प्रियंका की फिल्म के खिलाफ आनलाइन रिलीज को रोकने की या ​स्थगित करने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट से मांग की थी। लेनिक फिल्म मेकर को इस मामले में राहत नहीं मिली है। कोर्ट का फैसला प्रियंका चोपड़ा के पक्ष में है। कोर्ट ने फिल्म मेकर को कोई अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया है।फिल्म मेकर के इस आवेदन को कोर्ट ने ये कहते हुए खारिज कर दिया है कि, फिल्म रिलीज होने के 24 घंटे से कम समय पहले कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का एक भी कारण समझ नहीं आया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोर्ट ने इस मामले की दो घंटे तक सुनवाई की।अगर हम बात करें फिल्म द व्हाइट टाइगर की तो इसमे मुख्य किरदार के रूप में प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव के अलावा आदर्श गौरव नजर आए है। इसका निर्देशन रमीन बहरानी ने किया है। फिल्म की पूरी कहानी अरविंद अडिगा के उपन्यास द व्हाइट टाइगर पर आधारित है। फिल्म रिलीज से पहले इसके दो ट्रेलर और टीजर रिलीज किए जा चुके है।

Disha patani: अभिनेत्री दिशा पाटनी की जान के खतरा, जानें क्या है पूरा मामला

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर के हाथ लगी ये थ्रिलर फिल्म, जल्द हो सकता है ऐलान

Pathan: मुंबई के बाद अब दुबई में फिल्म पठान की शूटिंग की तैयारी कर रहे मेकर्स